चौपाल लगाकर जैविक खेती की दी गयी जानकारी

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के ग्राम खड़सरा के मदनपुरा और छांव पंचायत के ग्राम सोहपुर में सोमवार को शारदीय किसान चौपाल का आयोजन किया गया

विज्ञापन

कर्मनाशा. दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के ग्राम खड़सरा के मदनपुरा और छांव पंचायत के ग्राम सोहपुर में सोमवार को शारदीय किसान चौपाल का आयोजन किया गया. चौपाल के दौरान कृषि समन्वयक अभय सिंह व उद्यान पदाधिकारी महेंद्र पाल द्वारा किसानों को खरीफ बीज वितरण तथा जैविक खेती व उद्यानिकी पौधे पर मिलने वाले अनुदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. आत्मा के सहायक तकनीकी प्रबंधक रिशु कुमार द्वारा किसानों को दिये जाने वाले प्रशिक्षण के बारे में बताया गया, जिसमें किसानों को जैविक खेती व प्राकृतिक खेती की विस्तृत जानकारी देने के साथ-साथ किसानों की आय दोगुनी करने और खरीफ मौसम में फसल में लगने वाले कीट व्याधि की रोकथाम आदि से संबंधित तकनीकी जानकारी दी गयी. इसके साथ ही किसानों को सरकार और आत्मा द्वारा चलाये जा रहे मिट्टी जांच, किसान सम्मान निधि, बीज वितरण सहित अन्य विभिन्न योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी गयी. आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर किसान कम लागत में अधिक उत्पादन कैसे कर सकते हैं, इसकी जानकारी दी गयी. साथ ही जलवायु परिवर्तन के प्रभाव, फसल विविधीकरण और जैविक खेती पर भी विशेष जानकारी दी गयी. इस दौरान सहायक तकनीकी प्रबंधक सानंद कुमार सहित क्षेत्र के किसान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन