26 को रामगढ़ आयेंगे स्वास्थ्य मंत्री, 11 करोड़ की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

आगामी 26 मई को सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे रामगढ़ रेफरल अस्पताल में 11 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे.

विज्ञापन

रामगढ़… आगामी 26 मई को सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे रामगढ़ रेफरल अस्पताल में 11 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. मंत्री के आगमन को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है. इसी क्रम में मंत्री के आगमन की तैयारी का जायजा लेने शनिवार को सीएम चंदेश्वरी रजक रेफरल अस्पताल पहुंचे और कार्यक्रम को लेकर विधि व्यवस्था का जायजा लिया. सीएम ने बताया कि 26 मई को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का आगमन हो रहा है, जिसे लेकर रेफरल अस्पताल में उपलब्ध सभी सुविधाएं व विधि व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि मंत्री द्वारा रामगढ़ रेफर अस्पताल में सीएचसी व कम्यूनिटी का चयन हुआ है, जिसका मंत्री द्वारा शिलान्यास किया जायेगा. इसके अलावा चार एडिशनल पीएचसी और यूल्ड सेंटर बन गया है, जिसका उद्घाटन किया जायेगा. मंत्री के आगमन पर करीब 11 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया जायेगा. # स्वास्थ्य मंत्री के आगमन की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे सीएस

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन