मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल का सीएस ने किया निरीक्षण

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था में सुधार को लेकर गुरुवार की सुबह सीएस डॉ चंदेश्वरी रजक ने औचक निरीक्षण किया

विज्ञापन

मोहनिया शहर. लाख प्रयास के बाद अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था सुधरने के नाम नहीं ले रही है. यहां मनमाने तरीके से स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी करते है. अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था में सुधार को लेकर गुरुवार की सुबह सीएस डॉ चंदेश्वरी रजक ने औचक निरीक्षण किया. सीएस सुबह करीब 8:20 बजे अस्पताल परिसर में पहुंचे और ओपीडी से लेकर इमरजेंसी का निरीक्षण किया. इसमें कई कर्मी अनुपस्थित मिले, जिनपर कार्रवाई की बात कही गयी. निरीक्षण के दौरान सीएस अस्पताल के ओपीडी में पहुंचे, जहां ओपीडी चालू था. इसके साथ ही मरीज के भर्ती वार्ड में पहुंचे, जहां मरीज से इलाज व भोजन नाश्ता मिलने की जानकारी ली. इसके साथ ही अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में पहुंचे, जहां उपस्थित कर्मी से कई जानकारी ली. इसके साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों के उपस्थिति पंजी के साथ कई पंजी की जांच की, जिसमें आधा दर्जन डाॅक्टर व कर्मी अनुपस्थित थे. इसे देख काफी नाराजगी सीएस ने जाहिर की, जिनका एक दिन का वेतन काटा जायेगा. कुदरा, दुर्गावती में भी अस्पताल का किया निरीक्षण सीएस द्वारा गुरुवार की सुबह मोहनिया अस्पताल के अलावा कुदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुर्गावती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सोनहन हेल्थ वेलनेस सेंटर का भी औचक निरीक्षण किया. इसमें कुदरा और दुर्गावती में कई स्वास्थ्य कर्मी गायब मिले. इसके साथ ही व्यवस्था बेहतर करने का दिशा निर्देश दिये. इसके साथ ही सोनहन हेल्थ वेलनेस सेंटर के निरीक्षण के दौरान व्यवस्था काफी अच्छा मिला, जहां ओपीडी चल रहा, जिसे देख खुशी जाहिर की. #क्या कहते हैं सीएस# इस संबंध में सीएस डॉ चंदेश्वरी रजक ने बताया स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए मोहनिया अस्पताल का निरीक्षण किया, जिसमें प्रसव कक्ष से लेकर ओपीडी, इमरजेंसी का जायजा लिये, जिसमें जो कमी मिली उसे दुरुस्त करने का निर्देश दिये. निरीक्षण के दौरान कई स्वास्थ्य कर्मी गायब थे. उन पर कार्रवाई के तौर पर एक दिन का वेतन काटा जायेगा. इसके साथ ही कुदरा, दुर्गावती व सोनहन हेल्थ वेलनेस सेंटर का भी निरीक्षण किये, जिसमें सोनहन में व्यवस्था काफी अच्छी थी. …जांच में आधा दर्जन डाॅक्टर व कर्मचारी मिले गायब, कटेगा वेतन प्रसव कक्ष, ओपीडी व इमरजेंसी का लिया जायजा, व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन