ePaper

उदासीनता : इस बरसात में भी सैकड़ों घरों के लोगों को चचरी पुल ही रहेगा सहारा

Updated at : 20 Jun 2025 4:01 PM (IST)
विज्ञापन
उदासीनता : इस बरसात में भी सैकड़ों घरों के लोगों को चचरी पुल ही रहेगा सहारा

इस बरसात में भी सैकड़ों घरों के लोगों के लिए बांस के बने चचरी पुल ही सहारा बनेगा

विज्ञापन

मोहनिया शहर. इस बरसात में भी सैकड़ों घरों के लोगों के लिए बांस के बने चचरी पुल ही सहारा बनेगा. यहां शहर के वार्ड 15 में स्थित इस्लामगंज मुहल्ले में 200 घरों के लोगों के लिए इस बार भी सड़क नहीं बनी. इससे इस बरसात में भी लोग बांस की चचरी के सहारे ही अपने घरों तक पहुंचेंगे. मालूम हो कि मोहनिया-भभुआ रोड के पश्चिम वार्ड नंबर 15 इसलामगंज मुहल्ला स्थित है, जिसकी आबादी करीब 4000 है. लेकिन, आज भी मूलभूत सुविधाओं से काफी दूर है. इस्लामगंज मुहल्ले के मस्जिद के समीप सड़क व जलजमाव के कारण लोगों द्वारा चचरी का पुल बनाया गया है. इस चचरी पुल से होकर लोग अपने घर तक जाते हैं. लेकिन, बाइक व चार चक्का उनके घरों तक नहीं पहुंच पाता है. नगर पंचायत के गठन होने के 12 वर्ष बाद भी 200 घरों के लोग चचरी पुल के सहारे अपने घरों तक जाने को विवश है. इस बरसात में भी चचरी पुल ही लोगों का सहारा बनेगा. गौरतलब है कि मोहनिया शहर को नगर पंचायत का दर्जा मिले 12 वर्ष से अधिक हो गया है. लेकिन आज भी मोहनिया शहर में स्थित कई वार्डों की व्यवस्था गांव से भी बदतर है. यहां सड़क, नाली व बिजली की समस्या से आज भी शहरवासी जूझ रहे हैं. मोहनिया शहर के सभी वार्डों में सुविधाओं का घोर अभाव है, लेकिन सबसे हैरान करने वाली तस्वीर मोहनिया वार्ड 15 स्थित इस्लामगंज मुहल्ले की है. यहा सड़क के अभाव व जलजमाव के भय से बांस के बने चचरी से होकर घरों तक जाते है. इस बरसात में भी लोगों को बांस के चचरी पुल का ही सहारा रहेगा. फिर भी नगर पंचायत द्वारा इसे लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. वार्डों में 12 वर्ष बाद भी किस कदर का विकास किया जा गया है, इसकी बानगी बांस का बना चचरी पुल बयान करता नजर आ रहा है. # 28 जून को होना है वार्ड 15 में पार्षद का उपचुनाव# मोहनिया के वार्ड 15 में हो रहे वार्ड पार्षद के उपचुनाव में चचरी पुल चुनावी मुद्दा बनेगा. यहां 28 जून को वार्ड 15 के वार्ड पार्षद के लिए मतदान किया जाना है. 30 जून को मतगणना होगी. इस वार्ड में चार प्रत्याशी मैदान में हैं. मालूम हो कि मोहनिया नगर पंचायत के वार्ड पंद्रह की वार्ड पार्षद यासिया खातून की 6 माह पहले मौत हो गयी थी. उनकी मौत के बाद यह सीट खाली हो गयी थी. वार्ड पार्षदों की मौत के बाद उपचुनाव कराया जा रहा हैं, जिसमें पूर्व पार्षद की बहू, पोती सहित चार लोग मैदान में है. यहां चचरी पुल उप चुनाव में मुद्दा बनेगा. लोगों का कहना है कि कई वर्ष से सड़क नहीं बनने के कारण हरेक बरसात में चचरी पुल से होकर जाना पड़ता है. इस पर किसी का ध्यान नहीं है. # क्या कहते है मोहल्लेवासी –इस संबंध में जावेद अख्तर ने बताया इस्लामगंज मुहल्ले में आने के लिए जो मुख्य सड़क है, आधी बनी है, लेकिन उसके बाद सड़क नहीं बनी है. इससे बांस के चचरी पुल के सहारे ही अपने घरों तक आते जाते हैं. इससे महिलाओं व बच्चों को काफी परेशानी होती है. कई बार चचरी पुल से गिर कर लोग घायल भी हो जाते हैं. –इस संबंध में मोहमद जफर इकबाल ने बताया काफी दिन से इस मुहल्ले की मुख्य सड़क नहीं बनी है, जिसका नतीजा है कि चचरी पुल बना कर लोग आते जाते है. कई वर्ष से इसी बांस के बने चचरी पुल से आते जाते है. बरसात के दिन में तो काफी परेशानी होती है. #क्या कहते हैं इओ इस संबंध में नगर पंचायत के इओ सुधांशु कुमार ने बताया सड़क निर्माण के लिए प्रयास किया गया, लेकिन जमीन निजी और विवाद में है, जिसके कारण सड़क का निर्माण नहीं हो सका है. बरसात के समय में लोगों की सुविधा को देखते हुए बांस का चचरी पुल बनवाया गया था. सड़क निर्माण के लिए दूसरी तरफ से प्रयास किया जा रहा है. # इस्लामगंज मुहल्ले में नहीं बनी इस बार भी सड़क व नाली, 4000 आबादी प्रभावित #200 घरों के लोग बांस के बने चचरी पुल से आने-जाने को विवश

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन