पहली बारिश में ही चननवा नदी के पास बनी पुलिया ध्वस्त

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड की जमुनीनार पंचायत के तेलहाढ कुंड के आगे चननवा नदी पर बन रही पुलिया को पहले ही बारिश का पानी बहा ले गयी

विज्ञापन

अधौरा…प्रखंड की जमुनीनार पंचायत के तेलहाढ कुंड के आगे चननवा नदी पर बन रही पुलिया को पहले ही बारिश का पानी बहा ले गयी. गौरतलब है कि इस पुलिया से दो पंचायत दिघार व जमुनीनार पंचायत तथा उत्तर प्रदेश जाने का मात्र यही एक मार्ग है, जिससे होकर छोटे छोटे वाहन, पिकअप सहित दर्जनों वाहन प्रतिदिन आते जाते हैं, लेकिन पुलिया ध्वस्त हो जाने से आवागमन बाधित हो गयी है. जमुनीनार गांव के दीपक यादव, बिनोद कुमार, सोनू जायसवाल इत्यादि लोगों ने बताया कि पुलिया निर्माण कार्य में काफी अनियमितता बरती गयी है, अगर सही ढंग से काम होता तो शायद पुलिया बच जाती. ऐसे में अगर कोई गांव के लोग बीमार पड़ जाते हैं तो भभुआ आने के लिए काफी दूरी तय कर घूम कर जाना पड़ेगा. पुलिया ध्वस्त होने से कुछ इसी तरह का नजारा देखने को मिला कि जमुनीनार गांव के ग्रामीण अपने बच्चे को इलाज करवाने के लिए पानी से होकर भभुआ ले गये. आवागमन बाधित होने से दो पंचायत के लोगों की परेशानी बढ़ी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन