शराब पीने में दूसरी बार धराया युवक, गया जेल
Published by :VIKASH KUMAR
Published at :20 Jul 2025 3:54 PM (IST)
विज्ञापन

शराब पीने के जुर्म में पुलिस ने एक युवक को दूसरी बार गया जेल
विज्ञापन
भभुआ सदर.
शहर में शराब पीने के जुर्म में पुलिस ने एक युवक को दूसरी बार गिरफ्तार किया है. धराया युवक वार्ड 15 निवासी करुणा सिंधु प्रसाद का पुत्र चंदन कुमार है. थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शनिवार देर शाम सूचना मिली कि आरोपित शराब पीकर हल्ला हंगामा कर रहा है. इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शराब के नशे में रहे युवक को हिरासत में ले लिया और थाने ले आयी. शराब पीने के पुष्टि होने के बाद युवक को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया. साथ ही थाना अध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गये युवक को शराब पीने के जुर्म में दूसरी बार न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










