कैमूर: धनेछा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोरी की मौत, साइकिल से जा रही थी मौसी के घर

Updated:
विज्ञापन

सुचना पर घटना स्थल पहुची पुलिस व जुटी भीड़ | Prabhat Khabar Network

दुर्गावती के धनेछा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा।

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड पर रविवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया. धनेछा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी हिस्से में ट्रेन की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोरी की मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के लिए मोहनियां ले गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

साइकिल से मौसी के घर जा रही थी किशोरी

मिली जानकारी के अनुसार, कोट्सा गांव निवासी जुल्मी अजय राम की पुत्री अनु कुमारी अपने ननिहाल तिरोजपुर में रह रही थी. रविवार को वह साइकिल से खड़सरा स्थित अपनी मौसी के घर जा रही थी. इसी दौरान धनेछा रेलवे स्टेशन के पास उत्तरी लेन में वह ट्रेन की चपेट में आ गयी.

मौके पर ही हो गयी मौत

ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी जीआरपी को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोहनियां ले गयी.

परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इन्कार

जीआरपी के सहायक अवर निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि शव की पहचान कर ली गयी है. उन्होंने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया. इसके बाद पंचनामा तैयार कर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया.

डीएफसीसी डाउन लाइन पर हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, घटना डीएफसीसी की डाउन लाइन पर किलोमीटर पोल संख्या 84/16 के पास हुई. जीआरपी की ओर से मामले में आवश्यक कार्रवाई पूरी की गयी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन