कैमूर के एकता चौक पर पुलिस का मॉक ड्रिल, दंगा और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों को परखा
फोटो.18. मॉक ड्रिल उपस्थित पुलिस अधिकारी व आम जनता | Prabhat Khabar Network
भभुआ के एकता चौक पर पुलिस ने दंगा नियंत्रण का मॉक ड्रिल किया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने आपात स्थिति से निपटने और भीड़ को नियंत्रित करने का अभ्यास किया।
Kaimur News : भभुआ शहर के एकता चौक पर रविवार को पुलिस ने दंगा नियंत्रण और आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखा. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने मॉक ड्रिल किया. इस दौरान पुलिसकर्मियों ने दंगा जैसी स्थिति में भीड़ और उपद्रवियों को नियंत्रित करने, उन्हें तितर-बितर करने और स्थिति सामान्य बनाने का अभ्यास किया.
दंगाइयों की भूमिका में नजर आये पुलिसकर्मी
मॉक ड्रिल के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों ने दंगाइयों और उपद्रवियों की भूमिका निभायी, जबकि दूसरी ओर पुलिस प्रशासन की टीम ने मोर्चा संभाला. अभ्यास के माध्यम से पुलिस बल ने आपात स्थिति में अपनायी जाने वाली कार्रवाई का प्रदर्शन किया.
भीड़ को नियंत्रित करने का किया अभ्यास
अभ्यास के दौरान पुलिस जवानों ने उपद्रवियों को नियंत्रित करने, भीड़ को तितर-बितर करने और इलाके में सामान्य स्थिति बहाल करने की कार्रवाई का अभ्यास किया. अधिकारियों ने जवानों को दंगा जैसी परिस्थितियों में संयम बरतते हुए त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
समन्वय और सुरक्षा पर दिया गया जोर
मॉक ड्रिल के दौरान पुलिसकर्मियों के बीच बेहतर आपसी समन्वय और सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने पर विशेष जोर दिया गया. अधिकारियों ने कहा कि आकस्मिक परिस्थितियों में पुलिस बल की प्रतिक्रिया जितनी तेज और व्यवस्थित होगी, स्थिति को नियंत्रित करना उतना ही आसान होगा.
नियमित अभ्यास से बेहतर होगी पुलिस की कार्यक्षमता
थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखना है. नियमित अभ्यास से पुलिस बल की कार्यक्षमता के साथ आपसी समन्वय भी बेहतर होता है. उन्होंने कहा कि इस तरह के अभ्यास से जवानों को वास्तविक परिस्थितियों में प्रभावी कार्रवाई करने में मदद मिलती है.
मॉक ड्रिल देखने के लिए जुटी लोगों की भीड़
एकता चौक पर पुलिस की मॉक ड्रिल देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी जुटे रहे. पुलिस अधिकारियों और जवानों की ओर से की गयी कार्रवाई को लोगों ने करीब से देखा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










