Kaimur News : जांच में प्रधानाध्यापक व शिक्षक मिले बगैर सूचना के गायब, होगी कार्रवाई

Published by :PRABHANJAY KUMAR
Published at :20 May 2025 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
Kaimur News : जांच में प्रधानाध्यापक व शिक्षक मिले बगैर सूचना के गायब, होगी कार्रवाई

विभाग लाख शिकंजा कस ले, लेकिन गुरुजी अपनी आदतों से बाज नहीं आ सकते हैं. विद्यालय से गुरुजी का बगैर सूचना के गायब रहना दिनचर्या में शामिल हो गया

विज्ञापन

भभुआ नगर. विभाग लाख शिकंजा कस ले, लेकिन गुरुजी अपनी आदतों से बाज नहीं आ सकते हैं. विद्यालय से गुरुजी का बगैर सूचना के गायब रहना दिनचर्या में शामिल हो गया. जबकि, सरकार द्वारा शिक्षकों को ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करने की प्रावधान बनायी गयी है. इसके बावजूद जिले के गुरुजी लोगों में सुधार नहीं हो रहा है. यह हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि अधिकारियों द्वारा विद्यालय जांच के बाद दी गयी रिपोर्ट से खुलासा हो रहा है. दरअसल, ताजा मामला भगवानपुर प्रखंड के बहुरी विद्यालय का है, जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी भगवानपुर द्वारा विद्यालय जांच के बाद दी गयी रिपोर्ट में कई तरह के खुलासे हुए है. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने दिये जांच रिपोर्ट में कहा है कि विगत 17 मई को ऑधोहस्ताक्षरी द्वारा विद्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान पाया गया कि विद्यालय में चार शिक्षक पदस्थापित है, लेकिन तीन शिक्षक विद्यालय से जांच के दौरान गायब मिले. एक शिक्षक विद्यालय में उपस्थित मिले. टोला सेवक विद्यालय में उपस्थित मिले ,लेकिन विद्यालय के अध्यापन के कार्य नहीं कर रहे थे. गुरुजी केवल बगैर सूचना के विद्यालय से गायब ही नहीं मिल रहे हैं, बल्कि गुरुजी बच्चों की दोपहर के मिलने वाले मध्याह्न भोजन पर भी डाका डाल रहे है. इसकी खुलासा अधिकारियों द्वारा विद्यालय जांच के बाद दी जा रही रिपोर्ट से हो रहा है. ताजा मामला यह है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी भगवानपुर द्वारा विद्यालय जांच के बाद दी रिपोर्ट में कहा है कि विद्यालय जांच के दौरान वर्ग 1 से 5 तक 60 छात्रों का नाम उपस्थिति पंजी में दर्ज है, लेकिन विद्यालय जांच के दौरान 30 छात्रों की नाम उपस्थिति पंजी में दर्ज था. लेकिन जांच के दौरान केवल छह छात्र ही विद्यालय में उपस्थित मिले. लेकिन, मध्याह्न भोजन योजना पर डाका डालने के लिए 30 छात्रों की उपस्थिति दर्ज की गयी थी. = एक कक्ष में तीन वर्ग के छात्रों की पढ़ाई प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा विद्यालय जांच के बाद रिपोर्ट में कहा गया है कि विद्यालय जांच के दौरान पाया गया कि एक ही वर्ग कक्ष में वर्ग 1 से 3 तक के छात्रों का वर्ग संचालन किया जा रहा था. साथ ही जारी रिपोर्ट में कहा है कि उक्त संचालित हो रहे कक्षा में बैठे छात्रों की कॉपी की जांच की गयी. कॉपी जांच के दौरान 24 अप्रैल के बाद छात्रों का कोई लिखित पढ़ाई नहीं हुई है. इससे पहले जांच की गयी, तो 3 मार्च को छात्रों का पठन-पाठन का कार्य हुआ था. यानी एक महीने में एक दिन गुरुजी विद्यालय का संचालन करते हैं. = ग्रामीणों में गुरुजी के प्रति काफी था आक्रोश प्रखंड विकास पदाधिकारी ने विद्यालय जांच के बाद दी रिपोर्ट में कहा है कि विद्यालय जांच के दौरान ग्रामीणों में गुरुजी के प्रति काफी आक्रोश देखा गया. 30 से 35 की संख्या में विद्यालय पहुंचे. ग्रामीणों द्वारा कहा गया कि गुरुजी छात्रों की पढ़ाई में लापरवाही बरतते हैं. छात्रों को जो मध्याह्न भोजन दिया जाता है जिसमें चावल में पिल्लू रहता है, इसके बावजूद भी छात्रों को यही चावल परोसा जाता है. = ग्रामीणों की शिकायत पर बीडीओ ने की जांच प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा दी जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गयी थी कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षक अनुपस्थित रहते हैं. मध्याह्न भोजन भी मेनू के अनुसार नहीं दिया जाता है. चावल में पिल्लू रहता है, वही चावल बच्चों को दिया जाता है. = बोले अधिकारी इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी अक्षय कुमार पांडे ने कहा कि बीडीओ द्वारा विद्यालय जांच के बाद दी गयी रिपोर्ट प्राप्त हुई है. संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिक्षक जवाब तलब किये जायेंगे. सही जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHANJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHANJAY KUMAR

PRABHANJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन