कैमूर: बीआरजीएफ भवन मोहनियां में आज लगेगा सौर मेला, मिलेगा 'प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' का लाभ

Updated:
विज्ञापन

मोहनियां के बीआरजीएफ भवन में आज सौर मेला आयोजित है. प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाने के लिए जरूर पहुंचें.

विज्ञापन

Kaimur News: कैमूर विद्युत प्रमंडल द्वारा आज (शुक्रवार) मोहनियां प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरजीएफ (BRGF) भवन परिसर में भव्य सौर मेले का आयोजन किया जाएगा. मेले का शुभारंभ पूर्वाह्न 11:00 बजे से होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैमूर के जिलाधिकारी (DM) शिरकत करेंगे. इस मेले का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को 'प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें योजना का सीधा लाभ उपलब्ध कराना है.

सौर मेले में उपभोक्ताओं को मिलेंगी ये मुख्य जानकारियां:

  • सरकारी सब्सिडी (अनुदान): सोलर रूफटॉप प्लांट लगाने पर केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही भारी आर्थिक सब्सिडी की पूरी जानकारी दी जाएगी.
  • आसान बैंक लोन: सोलर संयंत्र स्थापित करने के लिए बैंकों के माध्यम से मिलने वाले त्वरित एवं सस्ती ब्याज दरों वाले लोन प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी.
  • तकनीकी मार्गदर्शन: घरों की छतों पर सोलर प्लेट लगाने की प्रक्रिया, बिजली बिल में होने वाली बड़ी बचत और रखरखाव (Maintenance) पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा.

पर्यावरण संरक्षण और सस्ती बिजली का दोहरा लाभ

विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस योजना से जुड़ने पर उपभोक्ताओं को महंगी बिजली से बड़ी राहत मिलेगी. साथ ही, सौर ऊर्जा जैसी हरित और स्वच्छ ऊर्जा (Green Energy) के उपयोग से पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा.

विद्युत प्रमंडल भभुआ की अपील: विद्युत प्रमंडल कैमूर/भभुआ ने जिले के अधिक से अधिक लोगों से मोहनियां पहुंचकर इस सौर मेले का लाभ उठाने तथा दूसरों को भी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित करने की अपील की है.

Also Read: 35 साल बाद भी कैमूर प्रधान डाकघर से वंचित, RJD नेता भोलानाथ सिंह यादव ने उठाए सवाल


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन