ePaper

अकोढ़ी नहर चेकपोस्ट पर कार से 14 लाख छह हजार रुपये बरामद

Updated at : 19 May 2024 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
अकोढ़ी नहर चेकपोस्ट पर कार से 14 लाख छह हजार रुपये बरामद

लोकसभा चुनाव को लेकर सोनहन थाना क्षेत्र के अकोढ़ी नहर स्थित स्टैटिक चेकपोस्ट पर एसएसटी दल ने रविवार को एक कार से 14 लाख छह हजार रुपये बरामद किया है

विज्ञापन

भभुआ सदर. लोकसभा चुनाव को लेकर सोनहन थाना क्षेत्र के अकोढ़ी नहर स्थित स्टैटिक चेकपोस्ट पर एसएसटी दल ने रविवार को एक कार से 14 लाख छह हजार रुपये बरामद किया है. इस मामले में एसडीएम विजय कुमार और एसडीपीओ शिवशंकर कुमार ने बताया कि रविवार को एसएसटी टीम और प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी द्वारा अकोढ़ी नहर स्थित चेकपोस्ट पर वाहन जांच की जा रही थी़ इसी दौरान एक लाल रंग की केटेन ऑल्टो कार में काले रंग के बैग में 14 लाख छह हजार चार सौ रुपये बरामद किया गया है. इस मामले में एक व्यक्ति कुदरा निवासी अजय कुमार चौबे द्वारा रुपये भभुआ लेकर जाने की बात एसएसटी टीम को बतायी गयी है. फिलहाल कार से बरामद रुपये को सीज कर लिया गया है और संबंधित विभाग को बरामद रुपयों की जांच करने को कहा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन