ePaper

Kaimur News : दिल्ली जाने के लिए ऑटो चालक से लूटे थे 18500 रुपये, दो अपराधी गिरफ्तार

Updated at : 18 May 2025 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
Kaimur News : दिल्ली जाने के लिए ऑटो चालक से लूटे थे 18500 रुपये, दो अपराधी गिरफ्तार

भुआ थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के दतियांव गांव के समीप निर्माणाधीन बाइपास के समीप एक ऑटो चालक से चाकू के नोक पर हुए लूट मामले का खुलासा करते हुए वारदात में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है

विज्ञापन

भभुआ सदर. भभुआ थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के दतियांव गांव के समीप निर्माणाधीन बाइपास के समीप एक ऑटो चालक से चाकू के नोक पर हुए लूट मामले का खुलासा करते हुए वारदात में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. धराये बदमाश भभुआ थाना क्षेत्र के महेसुआ गांव निवासी प्रहलाद सिंह का बेटा अभ्यास पटेल और यूपी के मिर्जापुर जिला अंतर्गत थाना जमालपुर के जफरपुरा गांव का रहनेवाला शंकर सिंह का 22 वर्षीय बेटा इंद्रजीत पटेल बताये जाते हैं. पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और एक एंड्रायड मोबाइल बरामद किया है. इस घटना के संबंध में रविवार को एसपी हरिमोहन शुक्ल ने भभुआ थाना में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी. एसपी ने बताया कि 17 मई शनिवार को भभुआ थानाक्षेत्र के दतियांव गांव के समीप निर्माणाधीन एनएच 219 के पास दो अपराधियों द्वारा हथियार का भय दिखाकर ऑटो चालक से 15 हजार रुपये लूट लिया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल ही भभुआ एसडीपीओ शिवशंकर कुमार और भभुआ थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर मुकेश कुमार के साथ एक टीम का गठन किया गया. गठित स्पेशल टीम ने तकनीकी साक्ष्य व मानवीय सूत्रों की सहायता से ऑटो चालक से लूट की घटना में शामिल दोनों बदमाशों को छह घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया. = चाकू के नोक पर लूट की घटना को दिया था अंजाम एसपी ने बताया कि दोनों अपराियों द्वारा शहर के पटेल चौक से ऑटो को रिजर्व कर दतियांव गांव के समीप निर्माणाधीन एनएच 219 के बाइपास पर सुनसान जगह पर ले जाया गया. वहां दोनों बदमाशों ने ऑटो चालक के पीठ पर चाकू से हमला कर दिया. चाकू के हमले से चालक बाल बाल बच गया. इसके बाद जान से मारने का भय दिखाते हुए ऑटो चालक से 15000 नकद रुपये लूट लिया गया. इतना ही नहीं दोनों अपराधियों ने ऑटो चालक को चाकू से धमकाते हुए उसके फोन-पे से अपने मोबाइल पर साढ़े तीन हजार रुपये भी ट्रांसफर करा लिया गया. =स्पेशल टीम ने बदमाशों को धर दबोच एसपी ने बताया कि ऑटो चालक से लूट की घटना में शामिल बदमाश गाजीपुर यूपी के जफरपुरा निवासी इंद्रजीत पटेल भी कुछ दिन से देवर्जीकला गांव में किसी के यहां रह रहा था, उसे दो दिन बाद दिल्ली जाना था. इसे लेकर उसने अपना टिकट भी बनवा लिया था. ऑटो चालक से लूट की घटना को अंजाम देने के बाद उसे दिल्ली भाग जाना था, लेकिन उसके दिल्ली भागने से पहले ही स्पेशल टीम ने उन्हें धर दबोच लिया और दिल्ली की जगह उसे सलाखों के पीछे ढकेल दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHANJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHANJAY KUMAR

PRABHANJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन