ePaper

राजलक्ष्मी व अभिनव ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लाया स्वर्ण पदक

Updated at : 06 Jun 2025 5:03 PM (IST)
विज्ञापन
राजलक्ष्मी व अभिनव ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लाया स्वर्ण पदक

विगत 19 मई से एक जून तक मुंगेर में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कैमूर के खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन रहा है.

विज्ञापन

भभुआ नगर. विगत 19 मई से एक जून तक मुंगेर में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कैमूर के खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन रहा है. प्रतियोगिता में कैमूर के खिलाड़ी राजलक्ष्मी शेखर ने 37 किलोग्राम में स्वर्ण पदक व रजत पदक प्राप्त किया है. अभिनव वर्मा ने 41 किलोग्राम फाइट में दो स्वर्ण पदक व पमसे वर्ग में दो स्वर्ण पदक, श्रृष्टि कुमारी ने 65 किलोग्राम से अधिक फाइट में दो स्वर्ण पदक और पमसे वर्ग में स्वर्ण व रजत पदक प्राप्त किया है. दीवान तुफैल खान यू 65 किलोग्राम फाइट में स्वर्ण पदक, वीर कुमार सिंह फाइट में स्वर्ण पदक, सब जूनियर में शाश्वत कुमार फाइट में स्वर्ण पदक, भव्य कुमार फाइट में स्वर्ण पदक, इंदु शेखर यू 60 किलोग्राम में स्वर्ण पदक, जूनियर में स्नेहल आदिया दो स्वर्ण पदक, सीनियर में प्रिंस दो स्वर्ण पदक, सचिन पटेल स्वर्ण पदक, जूनियर में रिशब सिंह रजत पदक, आकाश तिवारी रजक पदक, आदर्श कुमार रजत पदक, पवन कांस्य पदक, प्रणव वर्मा कांस्य पदक, आयुष कांस्य पदक, अंकुश कांस्य पदक, आर्यन कांस्य पदक, पायल चंद्रा कांस्य पदक, सौरव कांस्य पदक, दृष्टि रजत पदक प्राप्त किया है. इधर मुंगेर में बेहतर प्रदर्शन कर कैमूर पहुंचने पर खिलाड़ियों के स्वागत के लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. अभिनंदन समारोह में पहुंचे कैमूर ताइक्वांडो के उपाध्यक्ष डॉ उपेंद्र नारायण सिंह, लियो ताइक्वांडो अकादमी के मुख्य संरक्षक डॉ प्रियेशंकर, वरीय ताइक्वांडो खिलाड़ी याहिया खान, लाखन पासवान, उपाध्यक्ष रेणु शेखर व जिला खेल पदाधिकारी ओमप्रकाश, कैमूर ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष विधायक भरत बिंद भभुआ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर परफॉर्मेंस करने के लिए बधाई दी. = मुंगेर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कैमूर के खिलाड़ियों का रहा जलवा = स्वर्ण व रजत पदक लाने वाले खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन