मोहनिया में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, पांच पर प्राथमिकी

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 11 Feb 2026 5:03 PM

विज्ञापन

KAIMUR NEWS.स्थानीय शहर के मछली मंडी में बिजली चोरी के आरोप में विभाग ने छापेमारी कर कुल पांच लोगों पर जुर्माना के साथ प्राथमिकी दर्ज करायी है. सभी लोगों पर कुल 94,790 रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

विज्ञापन

कुल 94,790 रुपये का लगाया गया जुर्माना

प्रतिनिधि, मोहनिया शहर. स्थानीय शहर के मछली मंडी में बिजली चोरी के आरोप में विभाग ने छापेमारी कर कुल पांच लोगों पर जुर्माना के साथ प्राथमिकी दर्ज करायी है. सभी लोगों पर कुल 94,790 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. जानकारी के अनुसार बिजली विभाग को विद्युत चोरी की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर विभाग ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया. जांच के दौरान मछली मंडी, मल्लाह टोली स्थित पांच व्यावसायिक परिसरों में छापेमारी की गयी. बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर संबंधित लोगों पर जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिन लोगों पर कार्रवाई की गयी है, उनमें भग्गू चौधरी के पुत्र विकास चौधरी पर 19,410 रुपये, शिवमूरत चौधरी के पुत्र जितेंद्र चौधरी पर 18,280 रुपये, चेखुरी चौधरी के पुत्र संकट चौधरी पर 18,280 रुपये, ललन चौधरी के पुत्र मनोज चौधरी पर 19,410 रुपये और भुललन चौधरी के पुत्र सुदामा चौधरी पर 19,410 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. इस दौरान छापेमारी दल का नेतृत्व कनीय विद्युत अभियंता श्रीकांत उपाध्याय ने किया. दल में सहायक विद्युत अभियंता एसटीएफ भभुआ राजमुनी कुमारी, सहायक विद्युत अभियंता जितेंद्र कुमार, कनीय विद्युत अभियंता रौनक कुमार कश्यप, मानव बल नमुना सिंह, प्रितम सिंह सहित कई विभागीय कर्मी शामिल रहे.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन