Kaimur News : 10 अपराजिताओं को प्रभात खबर ने किया सम्मानित

Published by :PRABHANJAY KUMAR
Published at :24 Apr 2025 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
Kaimur News : 10 अपराजिताओं को प्रभात खबर ने किया सम्मानित

आपके अपने लोकप्रिय अखबार प्रभात खबर द्वारा गुरुवार को भभुआ के जगजीवन स्टेडियम में आयोजित अपराजिता सम्मान समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 महिलाओं को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

प्रभात खबर टोली. आपके अपने लोकप्रिय अखबार प्रभात खबर द्वारा गुरुवार को भभुआ के जगजीवन स्टेडियम में आयोजित अपराजिता सम्मान समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 महिलाओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत डीएम सावन कुमार, आलोक सिंह, डीएवी स्कूल के डायरेक्टर दिनेश कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष संदीप सिंह, पूर्व सभापति भभुआ नगर पर्षद जैनेंद्र आर्य सहित अन्य सम्मानित अतिथियों द्वारा दीप जला कर की गयी. इस मौके पर अपने संबोधन में डीएम ने प्रभात खबर को कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं का सम्मान जरूरी है और प्रयास करें कि हर साल जिले में एक नयी अपराजिता बाहर निकले और समाज की उन्नति में अपना योगदान दें. इसके साथ ही सभ्य समाज के लिए सहयोग करनेवालों को भी सम्मानित किये जाने की जरूरत है, ताकि महिलाओं के साथ पुरुष समाज भी सभ्य बन सके और लोग वैसे लोगों से प्रेरणा ले सके. कहा कि कैमूर में अपराजिता सम्मान समारोह में सम्मान पाने वाली वैसी महिलाएं हैं, जिन्होंने विषम परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और समाज में एक नयी मिसाल कायम की. इनके संघर्ष, समर्पण और सामाजिक योगदान देखते हुए इन्हें मंच पर तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सम्मानित किया गया. इनकी कहानियां समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं. कार्यक्रम के दूसरे चरण में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ,जिसमें देश के प्रख्यात कवियों ने शिरकत की. इसमें कवि दिनेश बाबरा, प्रसिद्ध हास्य व्यंगकार शंभू शिखर, पदमिनी शर्मा व अशोक चारण द्वारा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रस्तुति दी. इसमें हास्य-व्यंग्य, सामाजिक चेतना, कविता से मंच को जीवंत कर दिये. =ये रहें अपराजिता सम्मान समारोह के प्रायोजक कार्यक्रम की सफलता को लेकर प्रभात खबर के मुख्य प्रायोजक के रूप में वास्तु बिहार और एसोसिएट प्रायोजक के रूप में जलालपुर पंचायत पैक्स अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, आलोक सिंह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चैनपुर व डीएवी स्कूल जददूपुर शामिल है. वहीं, को-प्रायोजक के रूप में मानव भारती हेरिटेज स्कूल चांद, चिल्ड्रेन गार्डेन स्कूल भभुआ, सीबीएसई कम्प्टेटिव स्कूल मोहनिया, खुशी किड्स प्ले स्कूल मोहनिया शामिल थे. जबकि, पार्टनर स्पॉन्सर के रूप में रस्तोगी आभूषण भंडार भभुआ, जैनेंद्र आर्य पूर्व सभापति भभुआ, रामाधारी सिंह मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज एनएच दो नसेज गुमटी कुदरा, संत लॉरेंस इंग्लिश स्कूल एंड हॉस्टल भभुआ, संजीवनी पब्लिक स्कूल मोहनिया शामिल है. = जिले की इन अपराजिताओं को प्रभात खबर ने किया सम्मानित 1.तनुश्री-लोकगीत गायिका : भोजपुरी लोक गीत गायिका 16 साल की तनुश्री कई राष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रस्तुति दे चुकी हैं. वाराणसी के एक कार्यक्रम में प्रस्तुति के बाद वह पीएम मोदी के हाथों सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं. 2.पूनम पहलवान- रोमन ग्रीको कुश्ती : महूवर गांव की पूनम पहलवान जिसने रोमन ग्रीको कुश्ती में देश से लेकर विदेश तक कई मेडल जीत चुकी हैं. अपने उम्र वर्ग में नेशनल खेल चुकी हैं .राज्य सरकार द्वारा उन्हें पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद पर प्रतिनियुक्त किया है. पोस्टिंग मिलना अभी बाकी है. 3. करिश्मा कुमारी-फुटबाॉल खिलाड़ी : न्यू कैमूर स्पोर्ट्स क्लब सबार की खिलाड़ी करिश्मा कुमारी सबार, करमचट कैमूर की रहनेवाली हैं. वर्ष 2024 में जम्मू कश्मीर नेशनल मैच खेली थी. इसमें इनका अच्छा प्रदर्शन रहा. बिहार पुलिस से रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर गुदड़ी शर्मा इनके कोच रहे हैं. 4. डॉ रीता कुमारी -महिला चिकित्सक डॉ रीता देवी कुदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला डॉक्टर के साथ प्रभारी भी हैं, जो कुदरा के सकरी में रहती है. यह गांवों में नि:शुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन करती हैं. नॉर्मल प्रसव को बढ़ावा देने के लिए यह जनजागरूकता के लिए अभियान भी चला रही हैं. 5. दुर्गा कुमारी मेहता-आंगनबाड़ी सेविका वर्ष 2008 में आंगनबाड़ी सेविका के रूप में इनका चयन हुआ. बाल विकास विभाग के विभिन्न कार्यों को मूर्त रूप देना, सरकार की अन्य विभिन्न योजनाओं को निचले स्तर पर ले जाने और लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना कार्य के साथ-साथ लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान तथा बीएलओ में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला तथा प्रखंड प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया. अंधविश्वास जाति भेद, छुआ-छूत आदि के खिलाफ लोगों के बीच जागरूकता भी बढ़ाती हैं. 6. सरस्वती कुमारी-सामाजिक कार्यकर्ता -सरस्वती कुमारी 2011 से ज्ञान विज्ञान समिति, साक्षरता भारत कार्यक्रम से जुड़कर अनपढ़ लोगों को साक्षर करने, स्वच्छता, महिला सशक्तीकरण आदि को लेकर कार्य कर रही हैं. मचान वेलफेयर न्यास के तहत उनके द्वारा चांद प्रखंड के मुसहर टोली महमदपुर, राजपुर में साफ सफाई, साक्षरता, बच्चों को स्कूल भेजने का कार्य तथा महिलाओं का स्वयं सहायता समूह भी बनवाया गया है, जिन्हें जीविका से जोड़ा गया. 7. सुनीता कुमारी-प्रधानाध्यापिका, मध्य विद्यालय बराड़ी सुनीता कुमारी नुआंव प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बराड़ी की प्रधानाध्यापिका हैं. जो विद्यालय में स्वच्छता के साथ पढ़ाई के लिए विशेष व्यवस्था की हैं. पटना में राज्य स्तर पर स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा पुरस्कृत किया गया था. 8. मंजू देवी-आशा कार्यकर्ता मंजू देवी ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है. दलित समुदाय से आने वाली मंजू देवी एक आशा कार्यकर्ता हैं. ये भगवानपुर प्रखंड के ग्राम गोबरक्ष की निवासी हैं. स्वास्थ्य विभाग के साथ जुड़ कर ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत और समर्पित भाव से कार्य कर रही हैं. पति के असामयिक निधन के उपरांत परिवार की सारी जिम्मेदारी उनके कंधे पर है. परंतु पूर्ण जोश और उत्साह के साथ अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए अपने परिवार, समाज का नाम रौशन कर रही हैं. इनके द्वारा संस्थागत प्रसव, नियमित टीकाकरण और परिवार नियोजन आदि में उत्कृष्ट कार्य किया गया है. 9. ज्योति वर्मा -एएनएम ज्योति वर्मा चांद प्रखंड के अइलाय स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम हैं, जिन्होंने एएनसी व टीकाकरण में बेहतर कार्य किया है. इसी का नतीजा है कि प्रखंड गर्भवती महिलाओं को एएनसी व टीकाकरण में सबसे आगे है. 10. रेनू देवी-जीविका बहन रेनू देवी जीविका से जुड़ी हैं, जो कुदरा प्रखंड में पंचायत भवन में लाइब्रेरी का भी संचालन करती हैं. गांव-गांव से दलित परिवार के बच्चों को जागरूक कर पढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHANJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHANJAY KUMAR

PRABHANJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन