कैमूर में 15 साल पुराने केस के फरार आरोपी के घर कुर्की, कोर्ट के आदेश पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन
11 वर्षों से फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने की कुर्की, न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई

कुर्की की करवाई करती पुलिस | Prabhat Khabar Network

कैमूर के कुदरा थाना क्षेत्र में 11 वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त कौशलेन्द्र सिंह के घर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की है।

विज्ञापन

Kudra Absconding Accused Property Attachment Kaimur : कैमूर के कुदरा थाना क्षेत्र में लंबे समय से फरार चल रहे एक अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की. पुलिस ने आरोपी के घर पहुंचकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए घर का सामान और दरवाजा जब्त किया.

Kaimur News : कोर्ट के आदेश पर हुई कुर्की की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार कुदरा थाना कांड संख्या 165/2011 के फरार अभियुक्त कौशलेन्द्र सिंह उर्फ रजनीश सिंह, पिता रामनगीना सिंह, निवासी कंडीहरा के घर मंगलवार को न्यायालय के आदेश के अनुपालन में कुर्की की कार्रवाई की गई. आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था.

घर का सामान और दरवाजा किया जब्त

पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस बल की मौजूदगी में विधिवत कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए घर का सामान और मुख्य दरवाजा जब्त किया. कार्रवाई के दौरान सभी आवश्यक औपचारिकताओं का पालन किया गया.

फरार आरोपियों पर जारी रहेगा अभियान

पुलिस ने कहा कि न्यायालय के आदेशों के अनुपालन और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है. भविष्य में भी फरार अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी.


विज्ञापन
Vinod Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Vinod Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन