भभुआ में गलत बैंक ट्रांजेक्शन से गए 50 हजार रुपये वापस, साइबर थाना की त्वरित कार्रवाई से मिली राहत

Author Ranjeet kr patel|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
गलत ट्रांजेक्शन से दूसरे खाते में गये 50 हजार रुपये लौटाये

पीड़ित का पैसा वापस कराते एसाई वर्षा सिंह | Prabhat Khabar Network

कैमूर साइबर थाना की त्वरित कार्रवाई से गलत बैंक ट्रांजेक्शन का शिकार हुए व्यक्ति को बड़ी राहत मिली है. 50 हजार रुपये की पूरी राशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई है. साइबर अपराध होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करें.

विज्ञापन

Bhabhua News : कैमूर साइबर थाना की त्वरित कार्रवाई से गलत बैंक ट्रांजेक्शन का शिकार हुए एक व्यक्ति को बड़ी राहत मिली है. साइबर पुलिस ने राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930 पर मिली शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए दूसरे खाते में चली गई 50 हजार रुपये की पूरी राशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी.

गलत ट्रांजेक्शन से दूसरे खाते में पहुंची थी रकम

जानकारी के अनुसार बेलांव थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव निवासी बंशीधर पांडे, पिता स्वर्गीय बैजनाथ पांडे के खाते से गलत बैंक ट्रांजेक्शन के कारण 50 हजार रुपये किसी अन्य व्यक्ति के खाते में चले गए थे. घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई.

साइबर थाना ने तुरंत की कार्रवाई

शिकायत मिलते ही कैमूर साइबर थाना ने संबंधित बैंक और एजेंसियों के समन्वय से राशि को होल्ड कराया. इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर बुधवार, 15 जुलाई 2026 को पूरी 50 हजार रुपये की राशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी.

डीएसपी ने लोगों से की अपील

साइबर थाना की डीएसपी नीतू सिंह ने लोगों से अपील की कि यदि वे किसी भी प्रकार के साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी या गलत बैंक ट्रांजेक्शन का शिकार होते हैं, तो बिना देर किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं. उन्होंने कहा कि समय पर शिकायत करने से रकम वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है.


विज्ञापन
Ranjeet Kr Patel

लेखक के बारे में

By Ranjeet Kr Patel

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन