कैमूर: बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, नकदी-जेवरात समेत कीमती सामान लेकर फरार हुए चोर

सांकेतिक तस्वीर
कैमूर के भगवानपुर गांव में एक चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई है. अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है.
Bhagwanpur House Theft Kaimur : कैमूर के भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में बंद पड़े एक घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने नकदी, जेवरात, टीवी, मोबाइल समेत अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
Kaimur News : परिवार के बाहर रहने का उठाया फायदा
पीड़िता सुनीता देवी, पति जितेंद्र प्रजापति ने बताया कि 10 अप्रैल 2026 को वह परिवार सहित घर बंद कर बाहर चली गई थीं. कुछ दिन पहले वापस लौटने पर घर के सभी ताले टूटे मिले और अंदर रखा सामान गायब था.
नकदी, जेवरात और इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी
पीड़िता के अनुसार चोर घर में रखा बक्सा, जेवरात, टीवी, मोबाइल और अन्य जरूरी सामान लेकर फरार हो गए. आसपास के लोगों से पूछताछ के बावजूद चोरी से जुड़ा कोई सुराग नहीं मिल सका.
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद पीड़िता ने भगवानपुर थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई. पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी पुलिस
थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. अज्ञात चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










