कैमूर: मोहनिया में मैजिक और बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो किशोर घायल; एक रेफर

Updated:
विज्ञापन
सड़क हादसा का सांकेतिक फोटो

सड़क हादसा का सांकेतिक फोटो

कैमूर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहाँ मोहनिया के पास मैजिक और बाइक की सीधी टक्कर में दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए. एक घायल को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है.

विज्ञापन

Kaimur Raod Accident News : कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में बरेज मिडिल स्कूल के सामने दक्षिणी सर्विस लेन पर शुक्रवार को मैजिक और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, भिट्टी गांव निवासी विकास कुमार (16 वर्ष), पिता संदीप कुमार, और हिमांशु कुमार (16 वर्ष), पिता विनोद सिंह, बाइक से अपने गांव से मोहनिया आ रहे थे. इसी दौरान बरेज मिडिल स्कूल के सामने दक्षिणी सर्विस लेन पर सामने से आ रही मैजिक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

प्राथमिकी उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत मोहनिया पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल, मोहनिया पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद विकास कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. वहीं हिमांशु कुमार का इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है.

मैजिक चालक से पूछताछ कर रही पुलिस

पुलिस ने मैजिक चालक अमित कुमार, पिता कामाक्ष्या बैठा, निवासी दादर, को हिरासत में लेकर थाने ले गई है. बताया जाता है कि मैजिक चालक खाना लेकर बिलोरी गांव की ओर जा रहा था. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है.

Also Read : कैमूर: चैनपुर बाजार में बिजली तार जलने से लोगों में दहशत, बार-बार बिजली कटौती और खराब तारों से दुकानदार व स्थानीय लोग परेशान


विज्ञापन
Vinod Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Vinod Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन