कैमूर में अनुमंडलीय अस्पताल में जीएनएम से मारपीट का आरोप, 10 स्वास्थ्यकर्मियों ने एसडीएम से की शिकायत

Updated:
विज्ञापन

एसडीएम से शिकायत करने पहुंचीं महिला स्वास्थ्य कर्मचारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kaimur News : मोहनियां अनुमंडलीय अस्पताल में ड्यूटी के दौरान महिला जीएनएम के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. स्वास्थ्य कर्मियों ने एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई है.

विज्ञापन

Kaimur News : अनुमंडलीय अस्पताल में ड्यूटी के दौरान दवा वितरण कक्ष में घुसकर एक महिला जीएनएम के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है. घटना को लेकर बुधवार को 10 महिला स्वास्थ्यकर्मियों ने एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी से मिलकर आवेदन दिया और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. शिकायत में जीएनएम कांती जायसवाल, निभा कुमारी और जीएनएम सुजीत कुमार पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाया गया है.

विज्ञापन

दवा वितरण कक्ष में ड्यूटी के दौरान मारपीट का आरोप

पीड़िता वीणा कुमारी ने एसडीएम को दिये आवेदन में बताया है कि आठ सितंबर को करीब 10:45 बजे वह दवा वितरण कक्ष में ड्यूटी कर रही थीं. इसी दौरान जीएनएम कांती जायसवाल, निभा कुमारी और सुजीत कुमार पर कथित रूप से आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है. घटना के बाद पीड़िता समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने मामले की शिकायत एसडीएम से की.

अस्पताल में विवाद को लेकर पहले भी उठते रहे हैं सवाल

अनुमंडलीय अस्पताल में कर्मचारियों के बीच विवाद का मामला नया नहीं है. लंबे समय से अस्पताल में विभिन्न मामलों को लेकर विवाद की स्थिति बनती रही है. कई बार इन विवादों का असर स्वास्थ्यकर्मियों के साथ चिकित्सकों पर भी पड़ने की बात सामने आती रही है. कर्मचारियों के बीच आपसी गुटबाजी के कारण अस्पताल की कार्यप्रणाली प्रभावित होने और मरीजों को समुचित इलाज में परेशानी होने की शिकायत भी उठती रही है.

Also Read : डुमरांव दुष्कर्म मामला: आरोपी शिक्षक की कोर्ट में पेशी के दौरान पिटाई, लोगों के आक्रोश के बीच सुरक्षाकर्मियों ने बचाया

डीएम, सीएस और एसडीएम को दिया गया आवेदन

घटना को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों की ओर से वरीय अधिकारियों को भी आवेदन देने की बात कही गयी है. स्वास्थ्यकर्मियों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि अस्पताल में कार्यरत कर्मियों के बीच इस तरह की घटनाओं पर रोक लगनी चाहिए, ताकि अस्पताल का कामकाज सुचारु रूप से चल सके.

Also Read : बक्सर: त्योहारों से पहले जगमग होगा डुमरांव, 26 वार्डों की खराब स्ट्रीट लाइटों का सर्वे शुरू

दोषी पाये जाने पर होगी कार्रवाई : एसडीएम

एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी ने बताया कि अनुमंडलीय अस्पताल में जीएनएम के साथ मारपीट की शिकायत प्राप्त हुई है. इस मामले को लेकर अन्य स्वास्थ्यकर्मी उनसे शिकायत करने आये थे और आवेदन भी दिया है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच करायी जायेगी और जो भी इसमें दोषी पाया जायेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

Also Read : बक्सर: चौसा में घास लेकर लौट रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर, दोनों पैर टूटे; BHU रेफर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन