कैमूर में पोषण माह का हुआ शुभारंभ, ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ पर रहेगा जोर
सामूहिक शपथ लेते कर्मी | Prabhat Khabar Network
कैमूर जिले में पोषण माह अभियान का शुभारंभ हुआ। इस वर्ष का मुख्य विषय हमारी आंगनबाडी हमारी जिम्मेदारी है, जिसका उद्देश्य बच्चों और माताओं को जागरूक करना है।
Kaimur News : बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर बुधवार को कैमूर जिले में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ विषय के साथ पोषण माह का शुभारंभ किया गया. उप विकास आयुक्त द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिले के सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों और कर्मियों को सामूहिक रूप से पोषण की शपथ दिलायी गयी.
आठ अक्टूबर तक आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलेगा पोषण माह
जिले की सभी बाल विकास परियोजनाओं के अंतर्गत आने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों पर आठ अक्टूबर तक पोषण माह का आयोजन किया जायेगा. इस वर्ष पोषण माह का मुख्य विषय ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ रखा गया है. अभियान का उद्देश्य बच्चों, माताओं और गर्भवती महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे स्वस्थ जीवनशैली अपना सकें.
बच्चों और गर्भवती महिलाओं को पोषण के प्रति किया जायेगा जागरूक
अभियान के दौरान बच्चों को पौष्टिक भोजन, स्वास्थ्य जांच और पोषण संबंधी जानकारी दी जायेगी. वहीं, गर्भवती महिलाओं को आयरन, फोलिक एसिड समेत अन्य आवश्यक पूरक दवाओं के महत्व के बारे में जानकारी दी जायेगी. इससे गर्भवती महिलाओं और उनके शिशुओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने पर जोर रहेगा. सीडीपीओ आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचकर लोगों को पोषण के महत्व के बारे में जागरूक करेंगे.
आहार विविधता और पर्याप्त प्रोटीन पर रहेगा जोर
पोषण माह के दौरान आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन, आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्म एवं ताजा पका भोजन, सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही, बाल विकास के लिए पोषण एवं प्रारंभिक उद्दीपन तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से मातृ स्वास्थ्य के लिए नकद अंतरण जैसे विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाये जायेंगे.
Also Read : CBI की कार्रवाई से बक्सर के डाक विभाग में मचा हड़कंप, डाक अधीक्षक समेत तीन से पूछताछ; क्या है पूरा मामला?
पोषण परामर्श शिविर के साथ होंगे विभिन्न कार्यक्रम
माह भर चलने वाले अभियान के दौरान पोषण परामर्श शिविरों का भी आयोजन किया जायेगा. इसके अलावा प्रभात फेरी, पोषण रैली, पौधारोपण, अन्नप्राशन, गोद भराई और समुदाय आधारित क्विज प्रतियोगिता समेत कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.
Also Read : कृषि यंत्रीकरण योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 86 यंत्रों की खरीद पर 40 से 80 फीसदी तक मिलेगा अनुदान
सभी विभागों को आपसी समन्वय से अभियान सफल बनाने का निर्देश
उप विकास आयुक्त ने स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, पंचायती राज, जीविका तथा ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर पोषण माह अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया. साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पात्र गर्भवती एवं धात्री महिलाओं का शत-प्रतिशत निबंधन सुनिश्चित करने के लिए विशेष संतृप्ति अभियान चलाने को कहा गया. डीबीटी और सत्यापन प्रक्रिया में भी तेजी लाने का निर्देश दिया गया.
Also Read : बक्सर: केसठ की चंपा देवी बनीं कृषि ड्रोन पायलट, आधुनिक खेती में महिलाओं के लिए बनीं मिसाल
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए