कैमूर : अंतरराज्यीय बस स्टैंड में नशीला इंजेक्शन लेते चार युवक रंगे हाथ गिरफ्तार, स्पेशल बाइक पेट्रोलिंग की कार्रवाई

अभियान के दौरान पुलिस द्वारा बरामद नशीला इंजेक्शन और जांच करती टीम | Prabhat Khabar Network
Kaimur News : कैमूर के मोहनिया थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है. अंतरराज्यीय बस स्टैंड परिसर से नशीले इंजेक्शन का सेवन कर रहे चार युवकों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा है. उनके पास से इंजेक्शन की शीशियां भी बरामद की गई हैं.
Kaimur News : कैमूर के मोहनिया थाना क्षेत्र स्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड परिसर में मंगलवार की रात नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई. पुलिस ने नशीले इंजेक्शन का सेवन करते हुए चार युवकों को रंगे हाथ पकड़ लिया. उनके पास से दो नशीले इंजेक्शन की शीशियां भी बरामद हुई हैं. सभी युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर में स्पेशल बाइक पेट्रोलिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत सादे लिबास में पुलिसकर्मी प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक प्रमुख चौक-चौराहों, बस स्टैंड, जुआ अड्डों, नशे से प्रभावित क्षेत्रों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर निगरानी और जांच कर रहे हैं.
गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी
इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अंतरराज्यीय बस स्टैंड परिसर में कुछ युवक नशीले इंजेक्शन का कम सेवन कर रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की और चार युवकों को नशे का इंजेक्शन लेते हुए पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उनके पास से दो नशीले इंजेक्शन की शीशियां भी बरामद की गईं.
अवैध नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस सभी युवकों से पूछताछ कर रही है. साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि नशीले इंजेक्शन की आपूर्ति उन्हें कहां से हुई और इस अवैध कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल हैं. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है. मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि चार युवकों को हिरासत में लिया गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है और मामले में अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
Also Read : कैमूर : फर्जी कोर्ट पेपर और किराये के मकान में शादी, लाखों की ठगी कर विदाई से पहले फरार हुई दुल्हन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










