kaimur News : उसरा टोले में 1.98 करोड़ की लागत से सड़क व नाले का होगा निर्माण

Updated:
विज्ञापन
kaimur News : उसरा टोले में 1.98 करोड़ की लागत से सड़क व नाले का होगा निर्माण

टेंडर होने के बाद वार्ड पार्षद पंकज गुप्ता ने की पूजा-अर्चना

विज्ञापन

मोहनिया शहर. स्थानीय नगर के वार्ड नंबर तीन स्थित उसरा टोले की कच्ची सड़क व नाले के निर्माण को लेकर बुधवार को शिलान्यास किया गया. इसका निर्माण 1.98 करोड़ रुपये की लागत से किया जाना है. मालूम हो कि वार्ड नंबर तीन के उसरा टोले के कच्ची सड़क व नाले के निर्माण के लिए टेंडर होने के बाद बुधवार को वार्ड पार्षद पंकज गुप्ता ने पूजा-अर्चना की. गौरतलब हो की वार्ड तीन के उसरा टोले की सड़क कच्ची है. इससे लोगो को काफी परेशानी होती है. जिसे लेकर विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर किया गया. इसका अब निर्माण किया जायेगा. इसका निर्माण भभुआ रोड स्टेशन के उत्तर साइड बरगद के पेड़ से लेकर रामगढ़ मोहनिया रोड तक पीसीसी व आरसीसी नाला निर्माण का कार्य एक करोड़ 98 लाख की लागत से किया जाना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Panchdev Kumar

लेखक के बारे में

By Panchdev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन