ePaper

Kaimur News : नगर पर्षद में जलजमाव व क्षतिग्रस्त सड़क से लोग परेशान

Updated at : 15 Jul 2025 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
Kaimur News : नगर पर्षद में जलजमाव व क्षतिग्रस्त सड़क से लोग परेशान

बारिश रुकने के बाद भी कई मुहल्लों व सड़कों की हालत नारकीय

विज्ञापन

भभुआ सदर. नगर पर्षद क्षेत्र भभुआ में बारिश के सीजन में कई मुहल्लों व सड़कों की स्थिति नारकीय हो जा रही है. दुर्दशा, तो तब और बढ़ जा रही है. जब बारिश नही होने के बावजूद कई मुहल्लों व मुख्य सड़कों पर जगह-जगह जलजमाव हो रहा है. इससे लोग उसी जलजमाव के बीच जैसे तैसे आने जाने को मजबूर हो रहे हैं. लगता है कि नगर पर्षद ने अधिसंख्य शहरवासियों को इस बारिश के सीजन में जलजमाव और क्षतिग्रस्त सड़कों से जूझने के लिए भगवान भरोसे छोड़ रखा है. खासकर शहर के कचहरी रोड, स्टेडियम रोड, प्रोफेसर कॉलोनी, समाहरणालय के दोनों तरफ व वार्ड संख्या सात में जानेवाली सड़क जलजमाव व क्षतिग्रस्त सड़क की पहचान बन चुकी है. मंगलवार को प्रभात खबर टीम ने भी जब शहर का जायजा लिया, तो नगर पर्षद के बरसात पूर्व की गयी तैयारियों की पोल खुलते देर नही लगी. दरअसल शहर का स्टेडियम रोड अतिव्यस्त इलाका है. स्टेडियम के अलावा इसी सड़क से पुलिस केंद्र, पीएचइडी कार्यालय, सीएचसी आने जाने का रास्ता है. लेकिन, नालियों के निर्माण में की गयी अनियमितता के चलते बारिश का पानी सड़क पर ही लग रहा है. इसके चलते स्टेडियम या पुलिस केंद्र सहित अन्य कार्यालय में आने जानेवाले लोगों को सड़क के किनारे बने क्षतिग्रस्त नालियों से होकर गिरते पड़ते आना जाना पड़ रहा है. बारिश नहीं होने के बावजूद सड़क पर लगातार जलजमाव बना रह रहा है. रुक रुककर हो रही बारिश से कुछ ऐसा ही हाल कचहरी रोड का भी है. कहने को तो यह शहर का सबसे व्यस्त सड़क है. लेकिन, नालियों के जाम रहने और बारिश हो जाने से सड़क के दोनों तरफ जलजमाव हो गया है. जलजमाव के चलते काफी दूर तक पानी व कीचड़ फैला हुआ है. इसके चलते लोग नालियों के ऊपर से या मुख्य सड़क पर आते जाते वाहनों से बचते हुए आने जाने को मजबूर हो रहे हैं. खासकर कचहरी रोड पर ही स्थित सदर अस्पताल और सदर थाना के आसपास हुए जल जमाव और कीचड़ से स्थिति नारकीय बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANCHDEV KUMAR

लेखक के बारे में

By PANCHDEV KUMAR

PANCHDEV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन