धान के बिचड़ों को मिली संजीवनी
Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन
झमाझम बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
झमाझम बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से मिली राहत
चरी, बाजरा, मुंग, उरद, रहर आदि फसलों की बुआई में तेजी से लग जायेंगे किसानप्रतिनिधि, दुर्गावती.
प्रखंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लोग तेज धूप व उमस भरी गर्मी से बेचैन हो चले थे कि अचानक बुधवार की दोपहर बाद लगभग 2:15 बजे झमाझम बारिश शुरू हो गयी. लोगों को अनुमान नहीं था कि जमकर झमाझम बारिश होगी. करीब 3: 45 बजे तक यानी लगभग डेढ़ घंटे जमकर बारिश हुई, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे. किसानों की मानें, तो इस बारिश से धान के बिचड़ों को संजीवनी मिल गयी है. साथ ही खेती का काम भी अब तेजी से आगे बढ़ेगा. चरी, बाजरा, रहर, उरद आदि फसलों की बुआई भी अब एक से दो दिन में शुरू हो जायेगी. वहीं, तपिश व उमस भरी गर्मी से भी लोगों को निजात मिल गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










