कैमूर में ऑनलाइन फॉर्म भरने गई नाबालिग लापता, शादी की नीयत से भगाने का केस दर्ज
बेलाव थाना | Prabhat Khabar Network
रामपुर के बेलांव थाना क्षेत्र में शादी की नीयत से नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
Kaimur News : कैमूर जिले के बेलांव थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है. पीड़िता के पिता की शिकायत पर बेलांव थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस युवती की सकुशल बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.
ऑनलाइन फॉर्म भरने गई थी नाबालिग
बेलांव थाना प्रभारी शंभू भगत ने बताया कि पीड़िता के पिता के अनुसार उनकी नाबालिग पुत्री रविवार को बेलांव बाजार ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए गई थी. इसी दौरान थाना क्षेत्र के ही एक गांव का युवक उसे शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया.
घर नहीं लौटी तो परिजनों ने शुरू की तलाश
शाम तक लड़की के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की. रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में भी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद सोमवार को परिजन बेलांव थाना पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की.
नामजद प्राथमिकी, पुलिस की छापेमारी जारी
पुलिस ने आवेदन के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ नाबालिग को शादी की नीयत से भगाने के आरोप में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई है. युवती की सकुशल बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.
जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. युवती के बरामद होने और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










