सीबीएसई 12वी में मानव भारती हेरिटेज स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत

Updated:
विज्ञापन
सीबीएसई 12वी में मानव भारती हेरिटेज स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत

KAIMUR NEWS.सीबीएसइ 12वीं के परीक्षा परिणाम में मानव भारती हेरिटेज स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया है.

विज्ञापन

चांद.

सीबीएसइ 12वीं के परीक्षा परिणाम में मानव भारती हेरिटेज स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया है. विद्यालय से कुल 53 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था और सभी विद्यार्थी सफल होकर शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त करने में सफल रहे. विद्यालय के छात्र ज्ञानी पटेल, प्रियंश चौबे और सिंधु कुमारी ने विशेष रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये. इनके शानदार प्रदर्शन ने विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है.विद्यालय प्राचार्य ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है. विद्यालय सदैव ऐसी शिक्षा पद्धति में विश्वास करता है, जो केवल अंक प्राप्ति तक सीमित न होकर विद्यार्थियों के समग्र विकास पर आधारित हो. विद्यालय के निदेशक और शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जीवन की वास्तविक सफलता केवल परीक्षा परिणामों में नहीं, बल्कि संवेदनशील, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने में निहित है. यह उपलब्धि विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को नयी दिशा देगी और आने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी.

विज्ञापन
विकास कुमार

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन