NH की दीवार में तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, केविन में फंसा ड्राइवर

Updated:
विज्ञापन
kaimur news

केबिन में फंसे ड्राइवर को निकालते लोग

Kaimur News : कैमूर के कुदरा में एनएच 19 पर 12 मई को एक ट्रक ने राष्ट्रीय राज मार्ग की दीवार में जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें ट्रक का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया और ट्रक के केविन में फंस गया. जिसके बाद घायल ड्राइवर को पुलिस ने आस-पास के लोगों की मदद से बड़ी मुश्किल से निकाला. घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन

Kaimur News (सत्येंद्र प्रताप सिंह): कैमूर में राष्ट्रीय राज मार्ग 19 पर मंगलवार की सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर एनएच की दीवार को तोड़ते हुए सर्विस सड़क के किनारे बने मकान में जोरदार टक्कर मार दी. ट्रक के टक्कर से मकान का पिलर ध्वस्त हो गया. वहीं ट्रक के केविन के परखच्चे उड़ गए. इधर, ट्रक का ड्राइवर घायल हो गया और केविन में फंस गया.

ट्रक के केबिन में फंसे ड्राइवर को निकाला गया

सूचना पर पहुंची कुदरा थाने कि पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक के केबिन में फंसे घायल चालक को कड़ी मशकक्त के बाद निकाला. पुलिस ने चालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद घायल की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

सूचना पर आये घायल के परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए भभुआ ले गए. जानकारी के अनुसार घायल चालक कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के भैरवा गांव के राम कुंवर पाण्डेय का पुत्र विकास पाण्डेय बताया जाता है.

Also Read: बक्सर में शराब तस्करों का बड़ा खेल बेनकाब! ट्रक के सीक्रेट चेंबर से करोड़ों की विदेशी शराब बरामद

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन