रामगढ़: ग्राम भारती कॉलेज में BCA और BBA की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, आज शाम जारी होगा रिजल्ट

Updated:
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान कक्षा में जांच करते प्राचार्य डॉक्टर विनोद कुमार सिंह | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ग्राम भारती महाविद्यालय रामगढ़ में BCA और BBA पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. परिणाम आज शाम वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे.

विज्ञापन

Kaimur News: कैमूर (भभुआ) जिले के रामगढ़ स्थित ग्राम भारती महाविद्यालय में गुरुवार को व्यवसायिक पाठ्यक्रमों BCA (बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन) और BBA (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) में नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं अनुशासित माहौल में संपन्न हो गई. यह परीक्षा वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (VKSU), आरा के पत्रांक DSW/71/26 (दिनांक 8 अगस्त 2026) के आलोक में आयोजित की गई थी.

विज्ञापन

54 आवंटित परीक्षार्थियों के लिए हुई परीक्षा

विश्वविद्यालय के 'समर्थ पोर्टल' के माध्यम से जिन विद्यार्थियों ने प्रथम वरीयता के आधार पर ग्राम भारती कॉलेज, रामगढ़ का चयन किया था, उन्हें ही इस प्रवेश परीक्षा के लिए सीट आवंटित की गई थी. समर्थ पोर्टल के अनुसार BCA के लिए 35 तथा BBA पाठ्यक्रम के लिए 19 परीक्षार्थियों (कुल 54 अभ्यर्थियों) का आवंटन किया गया था.

महाविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रों की सुविधा के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए थे. कॉलेज के प्राचार्य व निदेशक प्रो. बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के तय मानकों के अनुसार नामांकन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित कराया जा रहा है.

बीसीए विभागाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में हुई परीक्षा

प्रवेश परीक्षा को कदाचारमुक्त व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने की मुख्य जिम्मेदारी BCA विभागाध्यक्ष सुनील कुमार को सौंपी गई थी. परीक्षा के सफल संचालन में प्राचार्य प्रो. बिनोद कुमार सिंह, विभागाध्यक्ष सुनील कुमार, सहायक आशुतोष राज सिंह, राहुल खरवार तथा कॉलेज के वरीय लेखपाल भोला सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई.

आज शाम तक वेबसाइट पर जारी होगा रिजल्ट

कॉलेज निदेशक ने बताया कि प्रवेश परीक्षा का परिणाम गुरुवार की शाम तक ग्राम भारती कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा. परीक्षा में सफल अभ्यर्थी विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना नामांकन पक्का करा सकेंगे. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परिणाम और आगे की मेरिट लिस्ट की जानकारी के लिए कॉलेज की वेबसाइट व नोटिस बोर्ड का अवलोकन करते रहें.

Also Read: कैमूर में शिक्षकों पर शिक्षा विभाग का शिकंजा, नेटवर्क फेल हुआ तो जियो टैगिंग से दर्ज करनी होगी उपस्थिति


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन