कैमूर के रामगढ़ बाजार तिरंगे से हुआ गुलजार, ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा शहर

Updated:
विज्ञापन

बाजार की मुख्य सड़क पर तिरंगा यात्रा में शामिल छात्र छात्राएं, फोटो,,हाथों में तिरंगा लिए यात्रा में शामिल पदाधिकारी व अन्य | Prabhat Khabar Network

रामगढ़ में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. स्कूली छात्रों ने देशभक्ति के नारों के साथ बाजार में उत्साहपूर्वक भाग लिया.

विज्ञापन

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार की सुबह रामगढ़ बाजार में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी. यात्रा में सैकड़ों स्कूली छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाये. ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष से पूरा बाजार गूंज उठा.

सूर्य मंदिर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सूर्य मंदिर परिसर से हुआ. यहां से यात्रा दुर्गा चौक होते हुए अंबेडकर चौक पहुंची. अंबेडकर चौक पर बीडीओ विकास कुमार और सीओ विकेश कुमार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसके बाद यात्रा पुनः दुर्गा चौक होते हुए देवहलिया पथ से नगर पंचायत के वार्ड सात पहुंची.

स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि देकर लगाए जयकारे

वार्ड सात में स्वतंत्रता सेनानी दशरथ तिवारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इस दौरान विद्यार्थियों और लोगों ने ‘दशरथ तिवारी अमर रहें’ के नारे लगाये. तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल बना रहा.

9 से 17 अगस्त तक तिरंगा फहराने की अपील

अधिकारियों ने लोगों से राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 9 से 17 अगस्त तक अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की. साथ ही राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर को उत्साह के साथ मनाने का आह्वान किया.

रामगढ़ बाजार में हर घर तिरंगा अभियान
रामगढ़ बाजार में हर घर तिरंगा अभियान

तिरंगा देश की एकता और अखंडता का प्रतीक

बीडीओ और सीओ ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है. तिरंगा देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है. प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और गरिमा का विशेष ध्यान रखना चाहिए.

तीन स्कूलों के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

तिरंगा यात्रा में रामगढ़ नगर पंचायत के प्लस टू उच्च विद्यालय रामगढ़, प्लस टू आदर्श बालिका उच्च विद्यालय और कन्या मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड प्रमुख संतोष कुमार, समाजसेवी सोनू गुप्ता, खेल शिक्षक कौशल कुमार सिंह, बीडीओ विकास कुमार, सीओ विकेश कुमार और प्रभारी प्रधानाध्यापक पवन कुमार समेत अन्य लोगों की सराहनीय भूमिका रही.

PHOTOS : 15 अगस्त से 72 घंटे पहले क्या हो रहा था? 12, 13 और 14 अगस्त 1947 का अनदेखा इतिहास, देखें तस्वीरों में


विज्ञापन
Sanjay Jaiswal

लेखक के बारे में

By Sanjay Jaiswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन