कैमूर : कुदरा-भभुआ रोड पर पुलिस की कार्रवाई, 16 ग्राम हेरोइन जैसे पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी

भभुआ के सोनहन थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 16 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ।

विज्ञापन

सोनहन थाना पुलिस ने बुधवार को कुदरा-भभुआ रोड में वाहन जांच के दौरान 16 ग्राम हेरोइन जैसे मादक पदार्थ के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी बरामद की है. गिरफ्तार युवक की पहचान सोनहन थाना क्षेत्र के मिरिया गांव निवासी अशरफ अली, पिता बसीर अली के रूप में हुई है.

वाहन जांच के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा युवक

सोनहन थाना पुलिस कुदरा-भभुआ रोड में वाहन जांच कर रही थी. इसी दौरान पुलिस ने अशरफ अली की जांच की. तलाशी के दौरान उसके पास से 16 ग्राम हेरोइन जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ. पुलिस ने मौके से एक मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी जब्त की.

NDPS Act के तहत दर्ज हुआ मामला

पुलिस के अनुसार, बरामद मादक पदार्थ को जब्त करने के बाद आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने गिरफ्तार युवक के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. बरामद पदार्थ की प्रकृति और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है.

कैमूर पुलिस ने लोगों से की नशे से दूर रहने की अपील

कैमूर पुलिस ने लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की है. पुलिस ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल डायल 112 पर सूचना दें. पुलिस के अनुसार, जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर कार्रवाई की जायेगी.

ALSO READ : PHOTOS: Gen X से Gen Beta तक, पीढ़ियों के ये नाम आए कहां से? X, Y, Z के बाद Alpha और Beta क्यों


विज्ञापन
Vinod Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Vinod Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन