कैमूर पुलिस का एक्शन, एक दिन में 43 गिरफ्तार, गांजा-शराब समेत कई सामान जब्त

Updated:
विज्ञापन
भभुआ थाना | Prabhat Khabar Network

भभुआ थाना | Prabhat Khabar Network

कैमूर पुलिस ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया, जिसमें 43 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इस अभियान में गांजा, शराब, वाहन और मवेशी भी जब्त किए गए.

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर पुलिस ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ जिलेभर में चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है. 20 जुलाई को चलाए गए अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में 43 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा शराब, गांजा, वाहन और मवेशी भी बरामद किए गए, जबकि यातायात नियम तोड़ने वालों से लाखों रुपये का जुर्माना वसूला गया.

43 लोगों की गिरफ्तारी से अपराधियों में हड़कंप

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी खैरियत प्रतिवेदन के अनुसार जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान में कुल 43 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इनमें 25 शराब के सेवन, 5 वारंट, 3 हत्या के प्रयास, 3 शराब तस्करी से जुड़े मामलों, 2 पशु क्रूरता, 1 आर्म्स एक्ट, 1 एनडीपीएस एक्ट, 1 पॉक्सो एक्ट और 1 अपहरण कांड का आरोपी शामिल है.

शराब, गांजा और वाहन भी हुए जब्त

अभियान के दौरान पुलिस ने 58 लीटर देशी शराब, 1.317 किलोग्राम गांजा, 3 मोबाइल फोन, 2 मोटरसाइकिल, 1 पिकअप वाहन और 2 मवेशी बरामद किए. पुलिस का कहना है कि अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाले संसाधनों पर भी लगातार कार्रवाई की जा रही है.

227 वाहनों से वसूला गया 3.14 लाख रुपये जुर्माना

यातायात नियमों के उल्लंघन पर चलाए गए विशेष वाहन जांच अभियान में 227 वाहनों की जांच के दौरान कुल 3 लाख 14 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया. पुलिस ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील भी की.

अपराध पर नकेल कसने का अभियान रहेगा जारी

पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अपराधियों पर शिकंजा कसने और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे. पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध और तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
Vinod Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Vinod Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन