कैमूर: शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन सगे भाई गिरफ्तार, पुलिस ने गांव में दबिश देकर दबोचा

शराब के नशे में गिरफ्तार तीनों भाई | Prabhat Khabar Network
कैमूर के चैनपुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर इन्हें दबोच लिया. मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है.
Kaimur News : कैमूर के चैनपुर थाना क्षेत्र के हरनामपुर गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भागने की कोशिश कर रहे तीनों को घेराबंदी कर दबोच लिया.
ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंची पुलिस
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान हरनामपुर गांव निवासी जैन यादव, राकेश यादव और राजेश यादव के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार तीनों भाई शराब के नशे में गांव में काफी देर तक हंगामा कर रहे थे, जिससे ग्रामीण परेशान हो गए थे.
भागने की कोशिश, लेकिन पुलिस ने दबोचा
थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम हरनामपुर गांव पहुंची. पुलिस को देखकर तीनों आरोपित भागने लगे, लेकिन सशस्त्र बलों की मदद से घेराबंदी कर उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया.
मेडिकल जांच में हुई शराब पीने की पुष्टि
गिरफ्तारी के बाद तीनों की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










