कैमूर के चार थानों को इंस्पेक्टर थाना में अपग्रेड किया गया, अब सात थानों में इंस्पेक्टर ही बनेंगे थानेदार

Updated:
विज्ञापन
Kaimur Police News

दुर्गावती थाना , कैमूर

Kaimur Police News : कैमूर जिले के कुदरा, रामगढ़, चैनपुर और दुर्गावती थाना को पुलिस मुख्यालय ने इंस्पेक्टर थाना में अपग्रेड कर दिया है. अब जिले में इंस्पेक्टर थानों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है और इन थानों की कमान इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों के हाथ में होगी.

विज्ञापन

Kaimur Police News : भभुआ जिले के कुदरा रामगढ़ चैनपुर और दुर्गावती थाना को पुलिस मुख्यालय के द्वारा इंस्पेक्टर थाने में अपग्रेड कर दिया गया है. अभी तक जिले में मात्र तीन थाना भभुआ मोहनिया और अधौरा ही इंस्पेक्टर थाना थे. अब इन चार नए थाने को इंस्पेक्टर थाना बनाए जाने के बाद जिले में इंस्पेक्टर थाना की संख्या सात हो गई है. इसके अलावा अन्य थानों में सब इंस्पेक्टर को थानेदार बनाया जा सकता है. इंस्पेक्टर थाना में अपग्रेड होने के बाद वहां पर इंस्पेक्टर ही थानेदार बनेंगे.

अभी से पहले रामगढ़, दुर्गावती, कुदरा एवं चैनपुर थाना में सब इंस्पेक्टर को भी थानेदार बना दिया जाता था. लेकिन मुख्यालय के द्वारा उक्त चार थानों को अपग्रेड किए जाने के बाद यहां इंस्पेक्टर को ही थानेदार बनाया जा सकेगा.

दो थानों में पहले से थे इंस्पेक्टर थानेदार

अपग्रेड किए गए चार थाना चैनपुर, कुदरा, रामगढ़ एवं दुर्गावती में से चैनपुर और दुर्गावती में पहले से इंस्पेक्टर थानेदार मौजूद थे. दो दिनों पहले कुदरा थानेदार के निलंबित होने के बाद वहां भी इंस्पेक्टर को ही नए थानेदार बनाया गया है. इसके बाद रामगढ़ में भी इंस्पेक्टर को नए थानेदार बनाया जाएगा.

क्या कहते हैं एसपी

एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि अब जिले में कुल 7 इंस्पेक्टर थाना हो गए हैं. चार थानों को इंस्पेक्टर थाना में अपग्रेड किया गया है. इसमें दो थाना में पहले से इंस्पेक्टर थानेदार थे. कुदरा और रामगढ़ को सब इंस्पेक्टर थानेदार चला रहे थे, जिसमें कुदरा में इंस्पेक्टर थानेदार बना दिया गया है.

Also Read : कैमूर में घर के बाहर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पैर में लगा गोली का छर्रा; चार खोखा बरामद

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन