सीएम सम्राट और नीतीश कुमार के खिलाफ किया था आपत्तिजनक टिप्पणी, अब पुलिस ने कैमूर से दबोचा

गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस (बाएं )
Samrat Chaudhary : कैमूर पुलिस ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है. साइबर थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
Samrat Chaudhary : कैमूर पुलिस ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. एसपी (SP) कार्यालय से जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 30 जून को सोशल मीडिया पर वायरल एक फेसबुक पोस्ट की जानकारी मिलने के बाद साइबर थाना, कैमूर ने इस पूरे मामले का तुरंत संज्ञान लिया.
सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी
आरोप है कि फेसबुक पेज “भभुआ विधानसभा-205” से किए गए एक पोस्ट में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संबंध में बेहद अभद्र एवं अश्लील भाषा का प्रयोग किया गया था. इससे न केवल उनकी गरिमा को गंभीर ठेस पहुंची, बल्कि क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द बिगड़ने और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका भी उत्पन्न हो गई थी.
Also Read : कैमूर के चार थानों को इंस्पेक्टर थाना में अपग्रेड किया गया, अब सात थानों में इंस्पेक्टर ही बनेंगे थानेदार
BNS की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज
इस गंभीर मामले में साइबर थाना, कैमूर में कांड संख्या 18/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(1), 351(2), 352 एवं 353(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. तकनीकी जांच और अनुसंधान के दौरान पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान अजीत पासवान उर्फ अमित पासवान (पिता स्व. फूलचंद पासवान, निवासी सरेवा, थाना भभुआ, जिला कैमूर) के रूप में की और उसे गिरफ्तार कर लिया.
आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करना दंडनीय अपराध
इस घटना के बाद कैमूर पुलिस ने जिले के सभी आम नागरिकों से सोशल मीडिया का पूरी तरह जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की कड़ी अपील की है. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि सोशल मीडिया पर किसी भी धर्म, जाति या समुदाय के विरुद्ध घृणा फैलाने, हिंसा भड़काने अथवा किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक व भ्रामक सामग्री पोस्ट या शेयर करना एक गंभीर दंडनीय अपराध है. ऐसा करने वाले किसी भी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा.
Also Read : कैमूर में बारिश ने खोली सिस्टम की पोल: एग्जाम से पहले पानी में तैरते मिले प्रश्नपत्र, वीडियो वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










