कैमूर में आज: जानें कैमूर में कहां क्या, मंडी का क्या है हाल, ट्रैफिक अलर्ट

Published by : Nikhil Anurag Updated At : 16 May 2026 6:00 AM

विज्ञापन

Kaimur News:: कैमूर जिले की दिनभर की गतिविधियों से आपको रू-ब-रू कराने के लिए हम आपके लिए आपके शहर की पूरी जानकारी एक साथ लेकर आ रहे हैं. कैमूर में कहां क्या, मंडी का क्या है हाल, ट्रैफिक अलर्ट सब जानकारी इस खबर में आपको एक साथ मिलेगी.

विज्ञापन

Kaimur News: आज का कार्यक्रम

भभुआ व मोहनिया शहर में हटाया जाएगा अतिक्रमण
भभुआ कैमूर-बिहार सरकार व डीएम नितिन कुमार सिंह के सख्त निर्देश पर आज भी भभुआ और मोहनिया शहर में नगर प्रशासन और पुलिस टीम के द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा. भभुआ नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय ने बताया कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ हर दिन अभियान चलाया जा रहा है.सख्ती के साथ जुर्माने भी किये जा रहे है. डीएम नितिन कुमार सिंह के निर्देश पर आज शनिवार को भी शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा.खासकर एकता चौक,सब्जी मंडी,पश्चिम बाजार,पटेल व जयप्रकाश चौक आदि घनी आबादी वाले जगहों से कार्रवाई आरम्भ की जायेगी. उधर मोहनिया नगर पंचायत में भी प्रतिदिन अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए स्टूवर गंज बाजार,स्टेशन रोड,मोहनिया भभुआ रोड आदि से अतिक्रमण हटवाया जा रहा है.वहीं आज विद्यालय अवधि समाप्त होने के बाद जनगणना के कार्यो को प्रगणकों द्वारा जारी रखा जायेगा.

कैमूर में सोने और चांदी के भाव हुए स्थिर
भभुआ कैमुर-कैमुर जिले में पिछले दो दिनों से सोने और चांदी में स्थिरता बनी हुई है और आज शनिवार को भी दोनों धातुओं के दाम स्थिर रहने की संभावना है. शनिवार को आज 24 कैरेट गोल्ड जहां 1,65,270 रुपये प्रति 10 ग्राम रहने की संभावना है.जबकि शुक्रवार को भी सोने का भाव 1,65,270 प्रति 10 ग्राम था.इसके अलावे 22 कैरेट सोना 1,42000 प्रति 10 ग्राम,18 कैरेट सोना 1,22000 प्रति 10 ग्राम,चांदी-2,64000 प्रति किलो,चांदी के जेवर-2 हजार प्रति 10 ग्राम,चांदी के बर्तन-22 सौ रुपये प्रति दस ग्राम (मेकिंग चार्ज अलग से) रहा. स्वर्ण व्यवसायी राजू रस्तोगी के अनुसार, सोने व चांदी के दाम में अभी और बदलाव हो सकता है लेकिन फिलहाल भाव गिरने की संभावना नही है. इधर कैमुर में बाहर से आनेवाले आलू-प्याज के भाव में अब तेजी कुछ थमता दिखने की संभावना है.मंडी में आज शनिवार को आलू जहां 11400 से 1680 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा तो प्याज का रेट भी 1400 से 1800 रुपये प्रति क्विंटल रहा.हालांकि लहसुन में तेजी थमती दिख रही है.लेकिन,लहसुन में अब भी लगभग 120 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़त बनी हुई है.वहीं अनाज व दालें प्रति क्विंटल में गेहूं-2200 – 2500,धान (सामान्य)- 1800 – 2100,चना-4800 –5400,मसूर- 5500 – 6200,अरहर-6500 –7500 रुपये रहा.जबकि तिलहन में सरसों-5000 –5800 और सब्जियों में आलू-1200 –1800,प्याज-1400 –1800 और टमाटर का भाव 1000 –2000 रूपये प्रति क्विंटल से शुरू हुआ है.आढ़ती संघ के जिला अध्यक्ष कुतुबुद्दीन राईन ने बताया कि बाजार में लहसुन में तेजी कुछ थम गयी है.फिलहाल आज कल में प्याज का रेट भी गिरने की संभावना है.शादी व्याह के सीजन की वजह से बाहर से आनेवाले सब्जियों में तेजी थी लेकिन अब भाव गिरेगा.


स्कूल-कॉलेज व कचहरी के मॉर्निंग होने से एकता चौक पर जाम की संभावना

भभुआ कैमूर- भभुआ शहर के एकता चौक,जयप्रकाश चौक और भभुआ-मोहनिया में आज शनिवार होने व स्कूल-कॉलेज सहित कचहरी सुबह के होने की वजह से लोगों को एकता चौक और पटेल व जयप्रकाश चौक पर एक सुबह से छिटपुट जाम से जूझना पड़ सकता है.खासकर एकता चौक पर सवारी वाहनों व यात्री बसों के खड़े करने और भारी ट्रैफिक के चलते गाड़िया प्रतिदिन की तरह इन स्थानों से रेंगते हुए गंतव्य को रवाना हो सकती है.दरअसल भभुआ शहर में एकता चौक से बसों के खुलने और स्कूल-कॉलेज सहित सिविल कोर्ट के मॉर्निंग होने से हर दिन जाम का नजारा रहता है.लोग खासकर स्कूलों के वाहन रेंगते हुए इन स्थानों से आगे बढ़ते है.इसलिये लोगों को सलाह है कि अगर शहर में कोई काम नही हो तो अखलासपुर बाईपास रोड से चैनपुर-चांद की ओर निकला जा सकता है.

विज्ञापन
Nikhil Anurag

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

Nikhil Anurag is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन