Kaimur News : पुरवा हवा और 53% आर्द्रता ने बढ़ायी बेचैनी, जानें अगले 48 घंटे कैसा रहेगा मौसम

Published by : JITENDRA KUMAR Updated At : 27 May 2026 7:00 AM

विज्ञापन

प्रतीकात्मक

Kaimur News कैमूर जिले में पिछले दस दिनों से बेहिसाब गर्मी पड़ रही है और लोग तेज उष्ण लहर (लू) का सामना कर रहे हैं. आज बुधवार को भी जिले में गर्मी के तेवर और तल्ख होंगे

विज्ञापन

Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : कैमूर जिले में पिछले दस दिनों से बेहिसाब गर्मी पड़ रही है और लोग तेज उष्ण लहर (लू) का सामना कर रहे हैं. आज बुधवार को भी जिले में गर्मी के तेवर और तल्ख होंगे, जिससे पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है. बुधवार सुबह से ही धूप बेहद तेज हो गई है, जिससे दिन में प्रचंड गर्मी के साथ तेज ‘हीटवेव’ चलने की पूरी संभावना है.

28 मई तक चरम पर रहेगी गर्मी और उमस

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी बुधवार से लेकर 28 मई तक जिलावासियों को गर्मी और उमस के चरम का सामना करना पड़ेगा. आज जिले में पुरवा हवा चलने और आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) 53 प्रतिशत से अधिक रहने के कारण उमस भरी गर्मी लोगों को बेहद सताएगी.

बुधवार को तापमान और हवा की संभावित स्थिति:

अधिकतम तापमान: लगभग 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

न्यूनतम तापमान: 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

हवा की रफ्तार: 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा (पश्चिम से पूर्व की ओर).

आसमान की स्थिति: सुबह और शाम के समय आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन इससे गर्मी से राहत नहीं मिलेगी.

मौसम वैज्ञानिक की सलाह: “अगले कुछ दिनों तक धूप, भीषण गर्मी और हीटवेव से फिलहाल कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. ऐसे में लोग दोपहर के समय बेवजह घरों से बाहर निकलने से बचें.”

बाहर निकलने से पहले बरतें ये सावधानियां

मौसम के इन कड़े तेवरों को देखते हुए लोगों को बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है. अगर किसी जरूरी काम से घर से बाहर निकलना भी पड़े, तो धूप और हीटवेव से बचाव के पुख्ता इंतजाम करके ही निकलें.

बाहर निकलते समय हेलमेट, गमछा, टोपी या छाते का इस्तेमाल जरूर करें.

शरीर में पानी की कमी न होने दें, लगातार पानी और तरल पदार्थों का सेवन करते रहें.

आँखों को सीधी धूप से बचाने के लिए सनग्लासेस (चश्मे) का प्रयोग करें.

विज्ञापन
JITENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन