Kaimur News. कैमूर में सोने-चांदी के भाव स्थिर, आलू-प्याज और लहसुन के रेट में उतार-चढ़ाव, मंडी में मिलाजुला असर

Updated:
विज्ञापन
Kaimur News. कैमूर में सोने-चांदी के भाव स्थिर, आलू-प्याज और लहसुन के रेट में उतार-चढ़ाव, मंडी में मिलाजुला असर

शहर में सड़क किनारे लगी दुकानें.

Kaimur News. मांग में कमी की वजह से कैमूर जिले में सोने-चांदी के भाव में पिछले कुछ दिनों से स्थिरता बनी हुई है. बुधवार को देर शाम सोने के भाव में छह हजार रुपये की गिरावट दर्ज की गयी है.

विज्ञापन

Kaimur News. मांग में कमी की वजह से कैमूर जिले में सोने-चांदी के भाव में पिछले कुछ दिनों से स्थिरता बनी हुई है. बुधवार को देर शाम सोने के भाव में छह हजार रुपये की गिरावट दर्ज की गयी है. इसके बावजूद आज गुरुवार को दोनों धातुओं के भाव स्थिर रहने की संभावना जतायी जा रही है.

सोना-चांदी के ताजा भाव

गुरुवार को 24 कैरेट सोना 1,53,932 रुपये प्रति 10 ग्राम रहने की संभावना है, जबकि एक दिन पहले इसका भाव 1,59,305 रुपये प्रति 10 ग्राम था. 22 कैरेट सोना 1,38,000 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोना 1,19,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. चांदी 2,84,000 रुपये प्रति किलो, चांदी के जेवर 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तथा चांदी के बर्तन 2,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (मेकिंग चार्ज अलग से) के भाव रहे. स्वर्ण व्यवसायी राजू रस्तोगी के अनुसार सोने और चांदी के दाम में अभी और बदलाव हो सकता है, लेकिन फिलहाल भाव में बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है.

आलू और प्याज के भाव स्थिर

कैमूर में बाहर से आने वाले आलू और प्याज के भाव में तेजी अब कुछ थमती दिख रही है. गुरुवार को मंडी में आलू 800 से 1010 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा, जबकि प्याज का रेट 1600 से 1800 रुपये प्रति क्विंटल रहा. लहसुन में तेजी थमती दिख रही है, लेकिन क्वालिटी के अनुसार अभी भी 40 से 50 रुपये प्रति किलो की बढ़त बनी हुई है और लहसुन 800 से 1000 रुपये प्रति क्विंटल के भाव में बिक रहा है.

अनाज और दालों के दाम

गेहूं 2200 से 2500 रुपये प्रति क्विंटल, धान (सामान्य) 1800 से 2100 रुपये, चना 4800 से 5400 रुपये, मसूर 5500 से 6200 रुपये और अरहर 6500 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल रहा.

तिलहन और सब्जियों के रेट

सरसों 5000 से 5800 रुपये प्रति क्विंटल रहा. सब्जियों में आलू 1200 से 1800 रुपये, प्याज 1400 से 1800 रुपये और टमाटर 1000 से 2000 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बिक रहा है. आढ़ती संघ के जिला अध्यक्ष कुतुबुद्दीन राइन ने बताया कि बाजार में लहसुन की तेजी अब थमने लगी है. फिलहाल, आने वाले दिनों में प्याज के रेट में भी गिरावट की संभावना है. कुछ दिनों से बाहर से आने वाली सब्जियों में तेजी थी, लेकिन अब भाव गिर रहा है और हरी सब्जियां सस्ती हो रही हैं.

विज्ञापन
Gauri Shankar

लेखक के बारे में

By Gauri Shankar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन