भभुआ में दर्दनाक घटना: मजदूरी को निकले दो युवकों की संदिग्ध मौत, लू लगने की आशंका

Updated:
विज्ञापन
kaimur news

कैमूर के भभुआ में मजदूरी करने निकले दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिजनों ने लू लगने की आशंका जताई है. दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. भीषण गर्मी और 44 डिग्री तापमान को संभावित कारण माना जा रहा है। पुलिस जांच जारी है.

विज्ञापन

Kaimur News: (अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट) कैमूर जिले के भभुआ शहर में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब मजदूरी करने घर से निकले दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिजनों ने दोनों की मौत की वजह तेज गर्मी और लू लगने की आशंका जताई है.

मृतकों की पहचान वार्ड संख्या 1, सेमरिया नयी बस्ती निवासी 34 वर्षीय रौशन राम (पुत्र राजेंद्र राम) और वार्ड संख्या 17 निवासी 20 वर्षीय मोनू कुमार (पुत्र रामजी गोसाई) के रूप में हुई है. दोनों युवक रविवार सुबह मजदूरी के लिए घर से निकले थे, लेकिन कुछ ही घंटों बाद दोनों के बेहोश होकर गिरने की सूचना मिली. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें भभुआ सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. अभिलाष चंद्रा ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मजदूरी के दौरान बिगड़ी तबीयत

परिजनों के अनुसार, रौशन राम सुबह करीब 10 बजे घर से काम के लिए निकला था. कुछ समय बाद सूचना मिली कि वह अटल बिहारी उच्च विद्यालय के पास सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा है. परिजन जब मौके पर पहुंचे तो उसकी हालत गंभीर थी. पुलिस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इसी तरह मोनू कुमार भी मजदूरी के दौरान अचानक बेहोश हो गया और अस्पताल लाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी.

पुलिस जांच जारी

नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

भीषण गर्मी और लू से बढ़ा खतरा

गौरतलब है कि कैमूर जिले में पिछले कई दिनों से तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है. 11 बजे के बाद चल रही तेज लू (25–30 किमी/घंटा) से जनजीवन प्रभावित है. मौसम विभाग और डॉक्टरों ने सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि भीषण गर्मी से बचाव करें ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके.

Also Read:बक्सर में गंगा स्वच्छता अभियान तेज, घाट पर चला विशेष सफाई कार्यक्रम; युवाओं ने दिखाई भागीदारी

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन