Kaimur News : कैमूर वासियों को अभी नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी

Edited by JITENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक

Kaimur News कैमूर जिले में भीषण गर्मी के बाद अब बेहिसाब उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. गुरुवार को हुई हल्की बारिश भी लोगों को राहत देने में नाकाम रही

विज्ञापन

Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : कैमूर जिले में भीषण गर्मी के बाद अब बेहिसाब उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. गुरुवार को हुई हल्की बारिश भी लोगों को राहत देने में नाकाम रही, बल्कि इसके बाद से मौसम का मिजाज और ज्यादा बिगड़ गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज शुक्रवार को भी आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच तेज धूप और चरम पर पहुंची उमस लोगों को परेशान करने वाली है .बारिश के बाद भी क्यों तप रहा है कैमूर 

भभुआ सहित पूरे कैमूर जिले में इन दिनों मौसम का अजीब रूप देखने को मिल रहा है. आसमान में बादलों के डेरे और छिटपुट बूंदाबांदी के बावजूद गर्मी से कोई राहत नहीं है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि लगातार चल रही पुरवा हवा के कारण हवा में आर्द्रता (नमी) का स्तर 57 प्रतिशत से अधिक हो गया है. यही वजह है कि हल्की बारिश के बाद उमस और ज्यादा बढ़ गई है, जिससे लोग पसीने-पसीने हो रहे हैं.

पारा पहुंचेगा 40 डिग्री के पार 

मौसम विभाग के अनुसार, हल्की बारिश के बावजूद इस सप्ताह के अंत तक जिले में इसी तरह की तपिश और उमस बनी रहेगी . शुक्रवार को भी राहत के आसार नहीं हैं. आज दिन में बादलों की ओट से निकलने वाली तेज धूप लोगों की मुश्किलें बढ़ाएगी, हालांकि बीच-बीच में छिटपुट बादलों की आवाजाही से कुछ समय के लिए सीधी धूप से राहत मिल सकती है.

आज कैसा रहेगा तापमान और हवा का रुख

संभावित तापमान: आज शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

बादलों की स्थिति: आज सुबह और शाम के समय आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं.

हवा की रफ्तार: जिले में पूरब से पश्चिम की ओर 5 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की से मध्यम हवाएं चलेंगी.

मौसम के इस बदले मिजाज को देखते हुए डॉक्टरों ने भी लोगों को सचेत रहने की सलाह दी है. इस उमस भरी गर्मी में शरीर में पानी की कमी न होने दें और दोपहर के वक्त बेवजह घर से बाहर निकलने से बचें.

विज्ञापन
JITENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन