Kaimur News. कैमूर में हॉकी टूर्नामेंट का आगाज कल, सात टीमें दिखायेंगी दमखम

Updated:
विज्ञापन
Kaimur News. कैमूर में हॉकी टूर्नामेंट का आगाज कल, सात टीमें दिखायेंगी दमखम

ट्रॉफी के साथ समिति के सदस्य.

Kaimur News. ( रामगढ़). रामगढ़ की धरती एक बार फिर हॉकी के रोमांच से गुलजार होने जा रही है. आगामी 29 मई से 31 मई तक प्लस टू खेल मैदान में स्वर्गीय रामाधार तिवारी मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट के बैनर तले तीन दिवसीय अंतरप्रांतीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

Kaimur News. ( रामगढ़). रामगढ़ की धरती एक बार फिर हॉकी के रोमांच से गुलजार होने जा रही है. आगामी 29 मई से 31 मई तक प्लस टू खेल मैदान में स्वर्गीय रामाधार तिवारी मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट के बैनर तले तीन दिवसीय अंतरप्रांतीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. प्रतियोगिता को लेकर खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में अभी से खासा उत्साह देखा जा रहा है. बुधवार की दोपहर आयोजन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी दी गयी. प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए समिति के संयोजक सह एनआइएस कोच संजय तिवारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बिहार और उत्तर प्रदेश की कुल सात टीमें हिस्सा लेंगी. बिहार से खगड़िया, सहरसा, भोजपुरी, वैशाली, आरके राय पटना तथा मेजबान स्वर्गीय रामाधार तिवारी मेमोरियल रामगढ़ की टीम मैदान में उतरेगी, जबकि उत्तर प्रदेश से विवेक सिंह हॉकी एकेडमी वाराणसी की टीम अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी. उन्होंने बताया कि मैचों का आयोजन दो चरणों में कराया जायेगा. सुबह छह बजे से नौ बजे तक तथा शाम चार बजे से छह बजे तक मुकाबले खेले जायेंगे. प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे. आयोजन समिति की ओर से मैदान की तैयारी, खिलाड़ियों के ठहराव और दर्शकों की सुविधाओं को लेकर व्यापक इंतजाम किये जा रहे हैं. विशेष आकर्षण के रूप में 31 मई को एक दिवसीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पटना और सिवान की टीमों के बीच खेला जायेगा. महिला खिलाड़ियों के इस मुकाबले को लेकर भी खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है. आयोजकों का कहना है कि महिला हॉकी मैच में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपने खेल का जलवा बिखेरेंगी.

प्रतियोगिता लगातार तीसरी बार आयोजित

बता दें कि रामगढ़ में हॉकी खेल को बढ़ावा देने और ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता लगातार तीसरी बार आयोजित की जा रही है. खेल के माध्यम से युवाओं को नशामुक्ति और अनुशासन का संदेश देने का भी प्रयास किया जा रहा है. इस आयोजन को सफल बनाने में संदीप तिवारी, पवन सिंह, अजीत कुमार सिंह उर्फ नन्हे सिंह, कुमार रवि, कौशल सिंह, रवि यादव और संजय यादव अहम भूमिका निभा रहे हैं. स्थानीय खेल प्रेमियों ने बड़ी संख्या में मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है.

विज्ञापन
Gauri Shankar

लेखक के बारे में

By Gauri Shankar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन