सहयोग शिविर में लगा स्वास्थ्य कैंप, ग्रामीणों का इलाज कर बांटी गई मुफ्त दवा

सहयोग शिविर में लगाया गया स्वास्थ्य शिविर
Kaimur News: कैमूर जिले के मोहनिया के बमहौर खास और भोखरी पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर के दौरान स्वास्थ्य कैंप लगाकर ग्रामीणों की जांच की गई. मरीजों को मुफ्त दवा वितरण के साथ आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए.
Kaimur News (विनोद कुमार सिंह): कैमूर जिले के मोहनिया प्रखंड के बमहौर खास एवं भोखरी पंचायत में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर के दौरान अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया की ओर से विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया. शिविर में पहुंचे ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक उपचार किया गया और मुफ्त दवाओं का वितरण किया गया.
बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण
स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों, एएनएम और फार्मासिस्ट की तैनाती की गई थी, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें. बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच कराई और विभिन्न बीमारियों को लेकर चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया.
उपाधीक्षक ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ विजय कुमार स्वयं शिविर स्थल पर पहुंचे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें.
आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए
उपाधीक्षक डॉ विजय कुमार ने बताया कि सरकार की योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने और स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. शिविर के दौरान पांच आयुष्मान कार्ड बनाए गए और कई मरीजों की जांच की गई.
Also Read: तेज आंधी-बारिश से ढंढहर पथ पर गिरा पेड़ और बिजली पोल, घंटों बाधित रही बिजली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विकाश झा
विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.
पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.
स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










