तेज आंधी-बारिश से ढंढहर पथ पर गिरा पेड़ और बिजली पोल, घंटों बाधित रही बिजली

आंधी-बारिश के दौरान सड़क पर गिरा पेड़
Kaimur News: कैमूर के दुर्गावती प्रखंड में तेज आंधी और बारिश के दौरान ढंढहर पथ पर पेड़ और बिजली पोल गिरने से आवागमन बाधित हो गया. खजुरा फीडर से जुड़े गांवों में चार-पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही.
Kaimur News (मैनुद्दीन शाह की रिपोर्ट): कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार की दोपहर जमकर बारिश और तेज हवा चली. इस दौरान दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के ढङहर में बिजली के तार और पोल पर एक विशाल वृक्ष टूट कर बीच सड़क पर गिर पड़ा. इससे आम लोगों की परेशानी बढ़ने के साथ ही आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया.
तेज रफ्तार से चली आंधी और पानी ने इलाके में जमकर तबाही मचायी. इसके प्रभाव से कई जगहों पर पेड़ टूटने के साथ ही घरों के टिन शेड व करकट उखड़ गए. सोमवार की दोपहर अचानक आसमान में घने बादलों ने डेरा डाल दिया था और करीब 1.30 बजे से तेज रफ्तार आंधी के साथ मूसलाधार बारिश होने लगी, जिससे लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए.
ग्रामीणों ने तत्परता दिखाकर हटाया पेड़
बीच सड़क पर पेड़, तार और पोल गिरने से रास्ता पूरी तरह ठप हो गया था, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पेड़ को काटकर रोड से हटाया और आवागमन चालू कराया. तेज आंधी के कारण टूटे तार व पोल को ठीक करने में विद्युत कर्मियों के पसीने छूट गये, हालांकि वे व्यवस्था बहाल करने में पूरी तरह तत्पर दिखे. आंधी की रफ्तार को देखते हुए अंदेशा था कि बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाएगी, लेकिन विद्युत कर्मियों की मेहनत से चार-पांच घंटे के भीतर ही खजुरा फीडर से जुड़े गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई, जिससे लोगों ने रात में चैन की नींद ली.
मंगलवार को भी छाए रहे बादल
मौसम का मिजाज मंगलवार को भी बदला रहा और आसमान में चमक-धमक के साथ बदली छाई रही. हालांकि, बादल छाए रहने से लोगों को भीषण गर्मी से काफी निजात मिल रही थी, लेकिन दिन में बिजली कई बार ट्रिप करती रही. बिजली के बार-बार कटने से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान होते रहे. अधिकारियों का कहना है कि मौसम खराब होने के कारण एहतियातन और तकनीकी खराबी की वजह से ट्रिपिंग की समस्या आ रही है, जिसे जल्द ही पूरी तरह दुरुस्त कर लिया जाएगा.
Also Read: तेज बारिश से लालापुर सड़क बनी झील, डेढ़ करोड़ के नाले के बाद भी जलजमाव से लोग परेशान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विकाश झा
विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.
पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.
स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










