भभुआ में 03 QRT वज्र वाहन के साथ शहर में जवानों की तैनाती,अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने कसी कमर

भभुआ में तैनात पुलिस जवान
कैमूर के भभुआ में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने अहम कदम उठाया है. शहर के संवेदनशील स्थानों पर तीन क्विक रिस्पांस टीम (QRT) वज्रा वाहनों की तैनाती की गई है. इसका उद्देश्य अपराध पर त्वरित नियंत्रण और आपात स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है.
Kaimur QRT Vajra Team : कैमूर के भभुआ में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने अहम कदम उठाया है. शहर के प्रमुख और संवेदनशील स्थानों पर तीन क्विक रिस्पांस टीम (QRT) वज्रा वाहनों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके.
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह व्यवस्था लागू की गई है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और भभुआ थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस केंद्र, भभुआ से तीन QRT वज्रा टीमों को अलग-अलग स्थानों पर प्रतिनियुक्त किया गया है.
Kaimur News : इन जगहों पर तैनात हुई QRT टीम
- QRT-01 (वज्रा) – सदर कोर्ट के पास
- QRT-02 (वज्रा) – भभुआ बस स्टैंड के पास
- QRT-03 (वज्रा) – पूरब पोखरा के पास
क्या है मकसद
इन टीमों का मुख्य उद्देश्य शहर में अपराध पर त्वरित नियंत्रण करना, नियमित रूप से रोको-टोको अभियान चलाना, कानून-व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है.
आम लोगों से अपील
कैमूर पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं भी कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें. इस पहल का मकसद शहरवासियों को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है.
इस नई व्यवस्था से उम्मीद की जा रही है कि भभुआ शहर में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










