कैमूर: कुदरा में पिकअप से 1103 लीटर शराब बरामद, तस्कर मौके से फरार; पुलिस तलाश में जुटी

Updated:
विज्ञापन
कुदरा थाना में जब्त शराब व जब्त पिकअप वाहन | Prabhat Khabar Network

कुदरा थाना में जब्त शराब व जब्त पिकअप वाहन

कैमूर के कुदरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने लावारिस पिकअप से 1103 लीटर से अधिक देशी-विदेशी शराब जब्त की है. हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के दौरान तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा. पुलिस तस्करों की तलाश में जुटी हुई है.

विज्ञापन

Kaimur Liquor Seize : कैमूर के कुदरा में स्थानीय थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में शराब बरामद की है. हालांकि, कार्रवाई के दौरान तस्कर मौके से फरार हो गया.

लावारिस खड़ी पिकअप से मिला शराब का जखीरा

जानकारी के अनुसार, कुदरा थाना क्षेत्र के पुसौली पेट्रोल पंप के समीप एक पिकअप वाहन लावारिस हालत में खड़ा था. संदेह के आधार पर जब पुलिस ने वाहन की जांच की, तो उसमें भारी मात्रा में शराब बरामद हुई.

Kaimur News : 1103.4 लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त

जांच के दौरान पिकअप से कुल 1103.4 लीटर देशी और विदेशी शराब बरामद की गई. पुलिस ने तुरंत शराब को जब्त कर वाहन को कब्जे में ले लिया.

Kaimur Police : तस्कर की तलाश में जुटी पुलिस

कार्रवाई के दौरान कोई भी तस्कर मौके पर मौजूद नहीं मिला. इस संबंध में कुदरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और फरार तस्करों की पहचान के लिए छापेमारी की जा रही है.

अभियान रहेगा जारी

पुलिस का कहना है कि जिले में शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. इस धंधे में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
Vinod Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Vinod Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन