कैमूर में चार सिरकटी लाशों का सनसनीखेज खुलासा, भाई ही निकला मुख्य आरोपी

Updated:
विज्ञापन
kaimur news

गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस

Kaimur News: मोहनिया-रामगढ़ मार्ग स्थित दुर्गावती नदी पुल के नीचे मिले चार सिरकटे शवकांड का कैमूर पुलिस ने 17 मई को खुलासा कर दिया. पुलिस ने कृष्ण मुरारी के भाई विकास गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया.

विज्ञापन

Kaimur News(रंजीत कुमार): जिले के चर्चित चार सिरकटे शवकांड का कैमूर पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया है. जिसको लेकर एसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में एक आरोपी को फिलहाल गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी ने अपने ही बड़े भाई, भाभी और उनके दो बच्चों की हत्या कर शवों को टुकड़ों में काटकर अलग-अलग स्थानों पर फेंकने की बात स्वीकार की है. जिस मामले को लेकर रविवार को कैमूर एसपी हरी मोहन शुक्ला ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी.

दो सूटकेस से कटे हुए मानव अंग बरामद हुए थे

उन्होंने बताया की 10 मई को मोहनिया-रामगढ़ मार्ग स्थित दुर्गावती नदी पुल के नीचे दो सूटकेस से कटे हुए मानव अंग बरामद हुए थे. शवों की स्थिति देखकर आशंका जताई गई थी कि यह तीन-चार लोगों के शव हो सकते हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल, डॉग स्क्वॉड और तकनीकी टीम की मदद से जांच शुरू की गई. इसके बाद 12 मई को रामगढ़ थाना क्षेत्र के अभयदेय गांव के पास नहर किनारे दो बोरे से शव के अन्य टुकड़े बरामद हुए.

ऐसे हुआ खुलासा

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के गांवों और स्कूलों में गायब लोगों की जानकारी जुटाई. तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर रामगढ़ थाना क्षेत्र के डरहक गांव के एक परिवार पर शक गहराया. जांच में पता चला कि कृष्ण मुरारी गुप्ता, उनकी पत्नी दुर्गेश कुमारी और दोनों बच्चे कई दिनों से लापता हैं. पुलिस ने कृष्ण मुरारी के भाई विकास गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपराध स्वीकार कर लिया. आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी दीपक कुमार राजपूत, छोटे भाई राहुल उर्फ गौतम और अन्य लोगों के साथ मिलकर चारों की हत्या की.

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

हत्या के बाद शवों को टुकड़ों में काटकर सूटकेस और बोरों में भरकर स्कूटी से अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया गया पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दो मृतकों के सिर, एक देशी कट्टा, तीन कारतूस, हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू, लोहे का फाइटर और साक्ष्य छिपाने में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की है. हत्या स्थल से खून के निशान भी मिले हैं. मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन