Kaimur News. कैमूर में आज दोपहर बाद तेज हवा और गरज के साथ बारिश के आसार

Updated:
विज्ञापन
Kaimur News. कैमूर में आज दोपहर बाद तेज हवा और गरज के साथ बारिश के आसार

Kaimur News. कैमूर जिले में पिछले 10 दिनों से बेहिसाब गर्मी पड़ रही है और तेज उष्ण लहर चल रही है. इधर, बादलों की आवाजाही के बावजूद आज गुरुवार को गर्मी बढ़ेगी और पारा 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है.

विज्ञापन

Kaimur News. कैमूर जिले में पिछले 10 दिनों से बेहिसाब गर्मी पड़ रही है और तेज उष्ण लहर चल रही है. इधर, बादलों की आवाजाही के बावजूद आज गुरुवार को गर्मी बढ़ेगी और पारा 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है. आज गुरुवार को सुबह होने के बाद धूप तेज हो जायेगी और दिन में तेज गर्मी के साथ उष्ण लहर चलने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार की दोपहर बाद तेज हवा और गरज के साथ बारिश भी हो सकती है. गुरुवार को पुरवा हवा चलने और आर्द्रता 53 प्रतिशत से अधिक रहने से उमस बरकरार रहेगी. गुरुवार को तापमान की संभावित स्थिति इस प्रकार रहेगी. अधिकतम तापमान लगभग 40 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. गुरुवार को सुबह और शाम के समय आसमान में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं जबकि हवाएं हल्की से मध्यम रहेंगी और हवा की रफ्तार 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा पश्चिम से पूरब की ओर रहेगी. इसलिए आज गर्मी, धूप और हीट वेव से लोगों को राहत मिलने की संभावना नहीं है. लोगों को घर से निकलने में सावधानी बरतने की जरूरत है और अगर निकलना भी है तो धूप और हीट वेव से बचाव के लिए हेलमेट, गमछा, टोपी या छाता लेकर निकलने की आवश्यकता है.

विज्ञापन
Gauri Shankar

लेखक के बारे में

By Gauri Shankar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन