कैमूर : कुदरा में बड़ा सड़क हादसा, कंटेनर में घुसी कार फिर ट्रक से टकराई, बाल-बाल बचे सवार

Updated:
विज्ञापन

दुर्घटना के दौरान जुटी लोगों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

कुदरा थाना क्षेत्र के पुसौली बाजार में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां एक कार कंटेनर से जा टकराई और फिर पीछे से आ रहे ट्रक ने भी उसे टक्कर मार दी. गनीमत रही कि कार सवार लोग इस गंभीर दुर्घटना में बाल-बाल बच गए.

विज्ञापन

Kaimur News : कुदरा थाना क्षेत्र के पुसौली बाजार में मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ. सासाराम से मोहनियां की ओर जा रही एक कार आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से जा घुसी. हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि कार सवार लोग बाल-बाल बच गए.

आपके शहर में

विज्ञापन

पीछे से आ रहे ट्रक ने भी मारी टक्कर

कार के कंटेनर से टकराने के तुरंत बाद पीछे से आ रहा एक ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त कार से जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.

पुलिस ने ट्रक को किया जब्त

घटना की सूचना मिलते ही कुदरा पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने पीछे से कार में टकराए ट्रक को जब्त कर लिया. वहीं, कार के आगे चल रहे कंटेनर का चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.

हादसे के बाद कुछ देर बाधित रहा यातायात

दुर्घटना के कारण पुसौली बाजार में कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा. सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के खड़े रहने से दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर किनारे कराया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका.

कंटेनर चालक की तलाश में पुलिस

कुदरा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. पुलिस फरार कंटेनर चालक और वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है. हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है.

Gen Z के बाद अब Alpha Kids का Protest, दिल्ली-झारखण्ड के बाद अब गया जी में सड़कों पर आये स्कूली


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन