कैमूर में सर्पदंश से चार वर्षीय बच्चे की मौत, अस्पताल ले जाने के बजाय कराते रहे झाड़-फूंक

Updated:
विज्ञापन

शो को देखने के लिए जुटी भीड़ शव कापोस्टमार्टम कराने अस्पताल पहुंचे परिजन | Prabhat Khabar Network

बिहार के चैनपुर में सांप के काटने के बाद झाड़-फूंक के कारण चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। अस्पताल ले जाने में देरी के कारण बच्चे की जान नहीं बचाई जा सकी।

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के अमांव गांव में रविवार की रात मां के साथ पलंग पर सो रहे चार वर्षीय बच्चे को जहरीले सांप ने डंस लिया. सर्पदंश के बाद परिजन बच्चे को तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने उत्तर प्रदेश के सैदपुर स्थित खोजापुर गांव ले गये. करीब रात 1:30 बजे से लंबे समय तक झाड़-फूंक करायी गयी, लेकिन बच्चे की हालत में सुधार नहीं हुआ. इसके बाद परिजन उसे चकिया स्थित अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मृतक की पहचान अमांव गांव निवासी बाबूलाल राम के चार वर्षीय पुत्र अंकाश कुमार के रूप में हुई है.

घर में सोते समय सांप ने डंसा

मृतक के चाचा अक्षय लाल कुमार ने बताया कि घटना के समय घर में केवल महिलाएं थीं. परिवार के कुछ सदस्य अमांव स्थित श्री दयाल नाथ स्वामी महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए वाराणसी से गंगाजल लाने गये थे. रात करीब 11 से 12 बजे के बीच सर्पदंश के बाद बच्चा रोने लगा. परिजनों ने देखा कि उसे सांप ने डंस लिया है. शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गये और एक सांप को मार दिया गया.

झाड़-फूंक के बाद अस्पताल ले गये

सर्पदंश के बाद परिजन बच्चे को लेकर उत्तर प्रदेश के सैदपुर स्थित खोजापुर गांव पहुंचे, जहां काफी देर तक झाड़-फूंक करायी गयी. हालत में सुधार नहीं होने पर उसे चकिया के अस्पताल ले जाया गया. वहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

बच्चे की मौत के बाद परिजन शव लेकर चैनपुर थाना पहुंचे. थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा गया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले में यूडी केस दर्ज किया जायेगा.

अंकाश अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था. उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना से गांव में भी मातम का माहौल है.


शो को देखने के लिए जुटी भीड़   शव कापोस्टमार्टम कराने अस्पताल पहुंचे परिजन  | Prabhat Khabar Network
शो को देखने के लिए जुटी भीड़ शव कापोस्टमार्टम कराने अस्पताल पहुंचे परिजन | Prabhat Khabar Network


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन