कैमूर: परिवार के अनुसार मुंह के छाले से परेशान होकर, 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

Updated:
विज्ञापन

फोटो.सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान उपस्थित परिजन | Prabhat Khabar Network

भभुआ में मुंह के छालों के दर्द से परेशान 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा। परिवार में मातम का माहौल है।

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर जिला के अधौरा थाना क्षेत्र के बभनिकलां गांव में मुंह में हुए छाले से परेशान 16 वर्षीय किशोरी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. घटना में किशोरी की मौत हो गयी. मृतका की पहचान बभनिकलां गांव निवासी सुरेंद्र सिंह यादव की पुत्री सीता कुमारी के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सुबह कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को हुई जानकारी

मृतका के भाई शत्रुधन सिंह ने बताया कि सीता के मुंह में छाला हो गया था, जिससे वह काफी परेशान रहती थी. रविवार की रात परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे. इसी दौरान सीता ने कमरे में फांसी लगा ली. सोमवार सुबह करीब आठ बजे तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला और सीता बाहर नहीं आयी, तो परिजनों ने दरवाजा खोला. अंदर सीता को फंदे से लटका देख परिवार के लोगों के होश उड़ गये.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना अधौरा थाने की पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा. हालांकि, तब तक किशोरी की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया.

दो भाइयों के बीच इकलौती बहन थी सीता

सोमवार सुबह सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया. बताया जाता है कि सीता दो भाइयों के बीच इकलौती बहन थी. किशोरी की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद गांव में भी मातम का माहौल है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन